England Child Murdered By Mother And Her Boy Friend: मां भगवान का दूसरा रूप होती है, लेकिन एक मां अपने प्रेमी के प्यार में ऐसे अंधी हुई कि अपने ही बेटे को जान से मार दिया। डेढ़ साल के मासूम बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा गया कि देखने वालों की भी रूह कांप जाएं। निर्दयी मां ने मासूम बच्चे को पूरे शरीर पर घाव दिए। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि बच्चे के सिर-गर्दन पर 31 चोटें, बांहों पर 11, पैरों पर 17 और धड़ में 11 चोटें हैं। उनकी पसलियों, दोनों हाथों और दोनों पैरों के अंगूठे में कई फ्रैक्चर थे। बच्चे के पूरे शरीर पर करीब 70 चोटें मिलीं। उसके शरीर में कोकीन भी दी।
यह भी पढ़ें: राजनीतिक मंच पर पहली बार दिखीं अक्षता मूर्ति, पति ऋषि के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
आरोपी मां बच्चे को किसी को गोद देना चाहती थी
आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय मां सियान हेजेस और उसके प्रेमी 35 वर्षीय जैक बेन्हम के रूप में हुई। जिन्होंने केंट के हर्नहिल में कारवां इलाके में बच्चे की हत्या की। मेडस्टोन क्राउन कोर्ट के अनुसार, सितंबर 2018 में गर्भवती होने के बाद हेजेस ने उसे किसी को गोद देने का फैसला लिया, लेकिन किन्हीं कारणों से उसने बच्चे को साथ रख लिया। इसके बाद वह अपने पति से अलग हो गई और उसकी लाइफ में जैक बेन्हम आ गया, जिसके साथ मिलकर उसने अपने बेटे अल्फी फिलिप्स को जान से मार दिया।
यह भी पढ़ें: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी में ‘जहर’; अमेजन झेल रही गर्मी-सूखे का कहर, 7 दिन में 100 डॉल्फिन मरीं
परिजन बोले- सुबह ठीक था, रात तक मौत हो गई
बच्चे के अन्य परिजनों का कहना है कि हेजेस अल्फी को ठीक से नहीं रखती थी। वह अकसर उससे मारपीट करती थी। अल्फी बिल्कुल सामान्य और स्वस्थ बच्चा था, लेकिन अचानक उसे चोटें लगने लगीं। सितंबर 2019 की बात है, जब अल्फी को हेजेस एक मेडिकल सेंटर में ले गई, क्योंकि उसकी आंख के नीचे कट लगा गया था। अकसर पड़ोसी अल्फी के रातभर रोते रहने की आवाजें सुना करते थे। 27 नवंबर 2020 की सुबह अल्फी बिल्कुल ठीक था, लेकिन शाम को उसकी मौत की खबर आ गई।
यह भी पढ़ें: धूम्रपान की उम्र हर साल एक साल बढ़ाएंगे, ऋषि सुनक बोले- 14 साल के बच्चे को नहीं बेची जाएगी सिगरेट
जानबूझ कर बच्चे को टॉर्चर कराने के लिए आरोप
जूरी के सदस्यों को बताया गया कि बेन्हम की मां ने अल्फी को मौके पर CPR दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अभियोजन पक्ष के जेनिफर नाइट केसी ने कहा कि बच्चे को जानबूझ कर टॉर्चर किया गया। मारपीट के कारण अल्फी की जान गई। इसलिए डेढ़ साल के अल्फी को शारीरिक यातनाएं देने और उसकी हत्या करने के मामले में हेजेस और उसके प्रेमी बेन्हम को दोषी करार दिया जाता है। हालांकि दोनों ने खुद पर लगे आरोपों को नकारा है, लेकिन हालातों से स्पष्ट होता है कि दोनों ने बच्चे को टॉर्चर किया।
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
1 hr agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
3 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
4 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
6 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
9 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
9 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
9 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
12 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
12 hrs agoLIVE: देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कैंपेन चलाएगी कांग्रेस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines