Emmanuel Macron Holiday: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और उनकी पत्नी ब्रिगिटी मैक्रां की लव स्टोरी की तरह दोनों की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। फिलहाल दोनों की छुट्टियां मनाने के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इमैनुअल मैक्रां और ब्रिगिटी मैक्रां बेहद खूबसूरत और आकर्षक अंदाज में एन्ज्वाय करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में रहती है, क्योंकि राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां अपनी पत्नी ब्रिगिटी मैक्रां से 24 वर्ष छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों के संबंध बहुत मुधर हैं और अक्सर दोनों सार्वजनिक स्थल पर अपने अलग ही अंदाज में नजर आते हैं।
पत्नी संग छुट्टियां मनाने पहुंचे इमैनुअल मैक्रां
इन सबके बीच फिलहाल इमैनुअल मैक्रां और ब्रिगिटी मैक्रां के छुट्टियां मनाने की तस्वीरें वायरल हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह फ़्रांस के दक्षिण में उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने पोरक्वेरोल्स द्वीप के सुरम्य तट पर एक शानदार नौका पर सवार होकर धूप में छुट्टियां मनाईं। इन दोनों की तस्वीरों ने मीडिया का बड़ा मसाला दे दिया और बाद में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
Brigitte
वायरल इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 45 वर्षीय मैक्रां को उनकी पत्नी बेहद आकर्षक अंदाज में नौका पर आत्मविश्वास से खड़ी होकर अपना एक्शन हीरो पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्नोर्कल पहनकर फ्रेंच रिवेरा के नीले रंग के नीचे गोता भी लगाया।
Brigitte
इसके अलावा, इस जोड़े को एक साथ आरामदायक पल का आनंद लेते हुए भी देखा गया। जब मैक्रां अपनी पत्नी को देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे थे और जहाज एक साथ बैठे थे।
Salman Khan की ‘भाभी’ ने Delhi Metro के यात्रियों दी कौन सी सलाह, क्या आप नहीं जानना चाहेंगे
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
7 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
11 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
15 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
15 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
16 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
20 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines