हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Elon Musk: एलन मस्क के ट्विटर में आज से 'मिशन छंटनी' शुरू, कर्मचारियों को भेजा जाएगा ईमेल

विज्ञापन
twitter blue tick price elon musk

Elon Musk: एलन मस्क आज से ट्विटर में सामूहिक छंटनी शुरू करेंगे। कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो के अनुसार, ट्विटर शुक्रवार सुबह अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल में कहा गया है कि ट्विटर को विकास के रास्ते पर लाने के लिए हम शुक्रवार को कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे, यानी आज से छंटनी शुरू हो जाएगी।

बता दें कि एक हफ्ते पहले अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स आई थीं कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के नए मालिक मस्क बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बना रहे हैं, हालांकि मस्क की ओर से बार-बार इन खबरों का खंडन किया गया था।

अभी पढ़ें – Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली

कितनी नौकरियां जाएंगी, इसकी जानकारी नहीं

फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मस्क के ट्विटर में करीब 7500 कर्मचारी हैं। छंटनी के बाद ये संख्या 3200 से 3500 हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को 4 नवंबर को एक ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें पुष्टि की जाएगी कि उन्हें जाने दिया गया है या नहीं।

इसमें यह भी कहा गया है कि सभी कार्यालय अस्थायी रूप से बंद रहेंगे और कर्मचारी बैज एक्सेस को निलंबित कर दिया जाएगा। यह “प्रत्येक कर्मचारी के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए” किया जा रहा है।

अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: पाकिस्तानी सेलिब्रिटी, पूर्व क्रिकेटरों व नेताओं ने की इमरान खान की सलामती की दुआ

44 अरब में हुई है डील

बता दें कि मस्‍क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। कंपनी की कमान संभालते ही मस्क कई प्रयोग कर रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रयोग कमान संभालते ही टॉप लेवल के अधिकारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाना था, जिसमें पराग अग्रवाल भी शामिल थे। अग्रवाल के अलावा फाइनेंस चीफ ऑफिसर नेड सेगल और लीगल व पॉलिसी मामलों की मुख्‍य कार्यकारी विजया गड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें