Elon Musk on Pavel Durov: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी पर एलन मस्क ने जांच एजेंसियों को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पावेल तो पहले ही सरकार की सेंसरशिप के दबाव में आ चुका था। आगे उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के शोषण को लेकर कई पोस्ट होती हैं, ये एक बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार ने उसके मालिक Mark Zuckerberg को तो गिरफ्तार नहीं किया।
एलन मस्क ने साधा निशाना
अमेरिकी टेक दिग्गज और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गिरफ्तारी को लेकर कई पोस्ट किए। उन्होंने व्यंग्यात्मक तौर पर कहा यूरोप में साल 2030 में आपको एक मीम लाइक करने के लिए फांसी दी जा सकती है। बता दें पावेल का पूरा नाम पावेल वेलेरिविच डुरोव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका जन्म रूस में हुआ था। वह फ्रांस और रूस देश के नागरिक है।
गिरफ्तारी के विरोध में फ्रांस में प्रदर्शन
बता दें पावेल को शनिवार रात उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अजरबैजान से पेरिस के बॉर्गेट एयरपोर्ट पर अपने प्राइवेट जेट से उतरे थे। उनकी गिरफ्तारी से रूस के लोगों में रोष है, वह सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। फ्रांस में तो पावेल की गिरफ्तारी को लेकर लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्यों की गई पावेल की गिरफ्तारी?
जानकारी के अनुसार आरोप है कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर मॉडरेटर का अभाव है। जिसकी वजह से अपराधी इसे आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्रांस की जांच एजेंसी OFMIN के मुताबिक ऐप को फ्रॉड, साइबर क्राइम, आतंक और ड्रग स्मगलिंग जैसे अपराधों के लिए यूज किया जा रहा है, जिस पर कंपनी रोकथाम लगाने में नाकाम है।
ये भी पढ़ें: ‘नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, मददगार’, कोलकाता कांड पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, 5 पॉइंट में जानें सब कुछ
ये भी पढ़ें: वसई के स्कूल में बदलापुर जैसा कांड…टीचर की होशियारी से पकड़ा गया आरोपी, कैंटीन में बच्ची से करता था दरिंदगी
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines