Elon Musk Interview on His Son Gender Change: एलन मस्क के एक ‘बेटे’ की मौत हो चुकी है। जी हां, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया। X के फाउंडर, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने कहा कि उनका बेटा ‘मृत’ है और आज वह किसी और रूप में जी रहा है। उसे वोक माइंड वायरस ने मारा है।
दूसरे शब्दों में कहें तो एलन मस्क ने खुलासा किया है कि उनके बेटे जेवियर का जेंडर चेंज हो चुका है। वोक माइंड वायरस के कारण उसका जेंडर चेंज हो गया और वह लड़के से लड़की बन गया। ऐसा एलन मस्क की ही एक गलती के कारण हुआ, क्योंकि वे उसे यौवन अवरोधक दवाएं (जवान होने से रोकने वाली दवाएं) देने के लिए मजबूर हो गए थे।
कोरोना काल के दौरान हुआ था घटनाक्रम
मीडिया रिपोर्ट के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में जॉर्डन पीटरसन से बात करते हुए खुलासा किया कि उनको बेटे को यौवन अवरोधक दवाइयां देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसलिए उन्होंने अब वोक माइंड वायरस को खत्म करने की कसम खाई है। यह घटनाक्रम उनके बड़े बेटे जेवियर के साथ हुआ है।
कोरोना काल की बात है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, देर हो चुकी थी। कोविड-19 चल रहा था, इसलिए बहुत भ्रम की स्थिति थी और उन्हें बताया गया था कि अगर जेवियर ऐसा नहीं करते हैं तो वे आत्महत्या कर सकते हैं, जबकि वह सब झूठ था। अविश्वसनीय रूप से बहुत बुरा वक्त था, जिसे वे कभी भूल नहीं सकते।
यह भी पढ़ें:चीन की ‘गंदी’ और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!
मस्क का बेटा आज लड़की बन जिंदगी जी रहा
टेस्ला के CEO मस्क ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टरों को उनके द्वारा बताया गया वह उपचार करने की सहमति दी, तब उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यौवन अवरोधक दवाएं वास्तव में नसबंदी की दवाएं हैं। उन्होंने अपने ही हाथों से अपना बेटा खो दिया। वे इसे डेडनेमिंग कहते हैं, जिसका एक कारण है। डेडनेमिंग इसलिए, क्योंकि जेवियर मर चुका है। दूसरे शब्दों में कहें तो मस्क का कहना है कि जेंडर चेंज होने से उनका बेटा जेवियर आज एक लड़की बनकर जिंदगी जी रहा है।
मस्क ने यह खुलासा तब किया, जब उनसे डॉक्टरों द्वारा बच्चों पर जेंडर चेंज प्रोसिजर करने के बारे में उनके विचार पूछे गए, जिसे मस्क और पीटरसन दोनों ने बुराई बताया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 में ट्रांसजेंडर के रूप में उनका बेटा जेवियर सामने आया था, जिसने जेंडर जेंच होने के बाद अपना नाम बदलकर विवियन मस्क रख लिया, लेकिन पहचान उजागर होने के बाद विवियन ने कहा था कि मैं अब किसी भी तरह से अपने जैविक पिता से संबंधित नहीं रहना चाहती।
यह भी पढ़ें:क्या सच में दुनिया खत्म होगी? नास्त्रेदमस की 5 डराने वाली भविष्यवाणियां, क्या कहते हैं भविष्यवक्ता
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 hr agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
8 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
9 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
17 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
19 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
23 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines