---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एलन मस्क के ‘बेटे’ की मौत! X-टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

Elon Musk Shocking Exposure About Son: सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर एलन मस्क ने अपने एक बच्चे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके खुद के एक बेटे का सेक्स चेंज हो चुका है और अब वह लड़की बन चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

Elon Musk Interview on His Son Gender Change: एलन मस्क के एक ‘बेटे’ की मौत हो चुकी है। जी हां, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया। X के फाउंडर, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने कहा कि उनका बेटा ‘मृत’ है और आज वह किसी और रूप में जी रहा है। उसे वोक माइंड वायरस ने मारा है।

दूसरे शब्दों में कहें तो एलन मस्क ने खुलासा किया है कि उनके बेटे जेवियर का जेंडर चेंज हो चुका है। वोक माइंड वायरस के कारण उसका जेंडर चेंज हो गया और वह लड़के से लड़की बन गया। ऐसा एलन मस्क की ही एक गलती के कारण हुआ, क्योंकि वे उसे यौवन अवरोधक दवाएं (जवान होने से रोकने वाली दवाएं) देने के लिए मजबूर हो गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

 

कोरोना काल के दौरान हुआ था घटनाक्रम

मीडिया रिपोर्ट के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में जॉर्डन पीटरसन से बात करते हुए खुलासा किया कि उनको बेटे को यौवन अवरोधक दवाइयां देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसलिए उन्होंने अब वोक माइंड वायरस को खत्म करने की कसम खाई है। यह घटनाक्रम उनके बड़े बेटे जेवियर के साथ हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

कोरोना काल की बात है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, देर हो चुकी थी। कोविड-19 चल रहा था, इसलिए बहुत भ्रम की स्थिति थी और उन्हें बताया गया था कि अगर जेवियर ऐसा नहीं करते हैं तो वे आत्महत्या कर सकते हैं, जबकि वह सब झूठ था। अविश्वसनीय रूप से बहुत बुरा वक्त था, जिसे वे कभी भूल नहीं सकते।

यह भी पढ़ें:चीन की ‘गंदी’ और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!

---खबर नीचे जारी है---

मस्क का बेटा आज लड़की बन जिंदगी जी रहा

टेस्ला के CEO मस्क ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टरों को उनके द्वारा बताया गया वह उपचार करने की सहमति दी, तब उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यौवन अवरोधक दवाएं वास्तव में नसबंदी की दवाएं हैं। उन्होंने अपने ही हाथों से अपना बेटा खो दिया। वे इसे डेडनेमिंग कहते हैं, जिसका एक कारण है। डेडनेमिंग इसलिए, क्योंकि जेवियर मर चुका है। दूसरे शब्दों में कहें तो मस्क का कहना है कि जेंडर चेंज होने से उनका बेटा जेवियर आज एक लड़की बनकर जिंदगी जी रहा है।

मस्क ने यह खुलासा तब किया, जब उनसे डॉक्टरों द्वारा बच्चों पर जेंडर चेंज प्रोसिजर करने के बारे में उनके विचार पूछे गए, जिसे मस्क और पीटरसन दोनों ने बुराई बताया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 में ट्रांसजेंडर के रूप में उनका बेटा जेवियर सामने आया था, जिसने जेंडर जेंच होने के बाद अपना नाम बदलकर विवियन मस्क रख लिया, लेकिन पहचान उजागर होने के बाद विवियन ने कहा था कि मैं अब किसी भी तरह से अपने जैविक पिता से संबंधित नहीं रहना चाहती।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:क्या सच में दुनिया खत्म होगी? नास्त्रेदमस की 5 डराने वाली भविष्यवाणियां, क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

First published on: Jul 23, 2024 10:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola