Elon Musk Shares Stunning Polaris Mission Video: एलन मस्क ने पोलारिस मिशन का पहला वीडियो शेयर किया है। ये शानदार वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। बता दें पोलारिस एक अंतरिक्ष कार्यक्रम है, जिसमें अंतरिक्ष में मानव सहित तीन उड़ानें भेजी जाएंगी हैं। ये मिशन नई टेक्नोलॉजी को शोकेस करेंगी। इसके अलावा व्यापक रिचर्स और स्पेसएक्स के स्टारशिप की पहली मानव सहित उड़ानें होंगी। हाल ही में इस मिशन की पहली उड़ान भेजी जा चुकी है।
वीडियो शेयर करते हुए स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि आज पृथ्वी के चारों ओर पोलारिस अंतरिक्ष मिशन का एक शानदार हाई-डेफिनेशन वीडियो शेयर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह कोई कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी जैसा दिखता है, लेकिन यह रियल वीडियो है।
ये भी पढ़ें: 58 मौतें, 700MM बारिश, 25 लाख लोग बेघर…भीषण चक्रवाती तूफान हेलेन ने अमेरिका में कैसे बरपाया कहर?
इस मिशन का मकसद क्या है?
मिशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार पोलारिस अंतरिक्ष कार्यक्रम मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं को तेजी से आगे बढ़ाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है। वहीं, ये पृथ्वी पर महत्वपूर्ण कारणों के लिए पैसे और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।
क्या है पहला मिशन पोलारिस डॉन?
इस मिशन की वेबसाइट के अनुसार पोलारिस अंतरिक्ष कार्यक्रम में तीन मिशन हैं। जिसमें से पहला मिशन पूरा हो चुका है। वहीं, दो अन्य मिशन जल्द ही पूरे होंगे। जानकारी के अनुसार पहले मिशन का नाम पोलारिस डॉन है। जिसे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड से भेजा गया। इस मिशन में स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट को पृथ्वी की निचली कक्ष में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष यान को इस महीने की शुरुआत में 10 सितंबर को लॉन्च किया गया था। 15 सितंबर को ये पृथ्वी पर वापस लौटा है।
ये भी पढ़ें: नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर, इजराइल ने किया नबील कौक की मौत का ऐलान
संबंधित खबरें
अमेरिकी में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
19 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
6 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines