---विज्ञापन---

58 मौतें, 700MM बारिश, 25 लाख लोग बेघर…भीषण चक्रवाती तूफान हेलेन ने अमेरिका में कैसे बरपाया कहर?

Cyclone Helene Latest Updates: अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन और मैक्सिको में चक्रवाती तूफान जॉन ने खूब तबाही मचाई हुई है। लोग जान गंवा रहे हैं, घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं। कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं कि उन्हें फिर से बसाना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Cyclone Helene Latest Updates: चक्रवाती तूफान हेलेन अमेरिका में खूब तबाही मचा रहा है। 225 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने देश के 15 राज्यों में काफी नुकसान किया है। पिछले 3 दिन में हेलेन तूफान के कारण 700 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 55 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। करीब 25 लाख लोग बेघर हो गए हैं और कई शहर बारिश के पानी और अंधेरे में डूबे हुए हैं।

मैक्सिको में चक्रवाती तूफान जॉन तबाही मचा रहा है। फ्लोरिडा, कैरोलिना, जॉर्जिया, वर्जीनिया, टेनेसी, केंटकी, ओहियो, इंडियाना में चक्रवाती तूफान हेलेन तबाही मचा रहा है। मैक्सिको में तूफान जॉन 22 लोग की जान ले चुका है। तूफान होने 55 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। लोग रहत कैंपों में रहने का मजबूर हैं। जो बाइडेन सरकार ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

राष्ट्रपति जो बाइडेन का देश के नाम संदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश के नाम ट्वीट करके हालातों का जायजा लिया। उन्होंने देशवासियों से चक्रवाती तूफान हेलेन और जॉन से अपनी सुरक्षा करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि सरकार हालातों पर नजर बनाए हुए है। तूफान से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है। सरकार का मकसद जानी नुकसान होने से बचाना है। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही संस्थाएं हर पल की जानकारी सरकार को दे रही हैं।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति बाइडेन ने मीडिया को भी बताया कि उनकी स्पेशल टीम लगातार स्टेट और रीजनल अधिकारियों के कॉन्टैक्ट में है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना और टेनेसी में जितनी तबाही मची है, उसे कवर करने की कोशिश करेंगे। तूफान के कारण जिन लोगों ने नुकसान झेला है, उन्हें इससे उबरने में मदद करेंगे। सरकार देशवासियों के साथ खड़ी है, बस ऊंचे स्थानों पर जाकर अपनी सुरक्षा करें।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हेलेन के कारण हो चुकी इतनी बारिश

NBC न्यूज की रिपोर्ट की अनुसार, चक्रवाती तूफान हेलेन के कारण फ्लोरिडा, जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना, टेनेसी, उत्तरी कैरोलिना में 30 इंच (700 मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। ईस्ट नॉर्थ कैरोलिना में माउंट मिशेल स्टेट पार्क के पास 2 फीट बारिश हुई। नॉर्थ कैरोलिना में 3 जगहों पर 20 इंच या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई। स्प्रूस पाइन में 23 इंच), फॉस्को में 21 और बून में 20 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। एशविले में 13.15 इंच बारिश हुई। तलुलाह में 14 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। तूफान हेलेन के कारण फ्लोरिडा में पेरी के पास भूस्खलन हुआ। बिग बेंड में 16 इंच बारिश दर्ज की गई।

First published on: Sep 29, 2024 08:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola