Elon Musk Nazi Salute: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह काफी सुर्खियों में है। कैपिटल हिल से लेकर व्हाइट हाउस तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस शपथ समारोह में अमेरिका समेत दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी ट्रंप के शपथ पर खुशियां मनाते दिखाई दे रहे थे। हालांकि इसी बीच एलन मस्क ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब वो विवादों में घिर गए हैं।
एलन मस्क ने क्या किया?
अमेरिका की कैपिटल हिल में उद्घाटन सेरेमनी के दौरान एलन मस्क खुशी से झूमते नजर आ रहे ते। इस दौरान उन्होंने शानदार भाषण भी दिया। एलन मस्क की खुशी उनके चेहरे और बॉडी लैंग्वेज में साफ झलक रही थी। हालांकि इसी दौरान एलन मस्क ने कहा कि जीत ऐसी लगती है। यह कहने के बाद एलन मस्क ने अपनी छाती पर हाथ मारा और फिर हाथ को हवा में फैला दिया।
यह भी पढ़ें- Donald Trump के 10 बड़े फैसले, ‘अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत बदलेगीं ये चीजें
‘नाजी सैल्यूट’ विवाद
एलन मस्क के इस अंदाज पर विवाद छिड़ गया है। कई लोग इसकी तुलना हिटलर के नाजी जर्मनी वाले सैल्यूट से कर रहे हैं। एलन मस्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोगों ने इसे ‘नाजी सैल्यूट’ कहना शुरू कर दिया है। एलन मस्क ने अपने भाषण में कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन यह चुनावी रैली काफी अहम है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं जब अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री किसी दूसरे ग्रह पर हमारे देश का झंडा फहराएंगे?
कई लोगों ने किया ट्रोल
एलन मस्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कई मीडिया लोगों का दावा है कि एलन मस्क ने लगातार दो बार नाजी सेल्यूट किया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि एलन मस्क नाजी सैल्यूट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया मस्क ऐसा कैसे कर सकते हैं। क्या ट्रंप के राज में अमेरिका नाजी विचारधारा को फॉलो करने वाला है?
समर्थन में उतरे यूजर्स
हालांकि कई लोगों ने नाजी सैल्यूट को फेक न्यूज करार दिया है। उनका कहना है कि कई टीवी चैनल्स ने इस वीडियो में से मस्क की आवाज गायब कर दी है। वास्तव में एलन मस्क कह रहे हैं कि ‘माय हार्ट गोज आउट’ (My Heart Goes Out) ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने दिल पर हाथ रखा और फिर हाथ को ऊपर उठा दिया। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि एलन मस्क यहूदियों के दोस्त हैं और वो ऐसा कभी नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के DOGE से विवेक रामास्वामी ने क्यों दिया इस्तीफा? मस्क के साथ थे
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 hr agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
2 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
5 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
5 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
9 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
9 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
10 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines