Layoffs At Twitter: पिछले हफ्ते ट्विटर में करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों की विदाई के बाद भी छंटनी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने शनिवार को बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे करीब 5500 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के निकाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभावित कर्मचारियों को कोई पूर्व सूचना नहीं मिली और उन्हें अचानक उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
अभी पढ़ें – करीब 60,000 का iPhone 12 मिल रहा सिर्फ 21,499 रुपये में! हाथ से जाने ना दें मौका?
बता दें कि पिछले सप्ताह छंटनी कर मस्क ने कंपनी से करीब 3500 कर्मचारियों को निकाला था। ट्विटर ने अभी तक छंटनी के हालिया दौर से संबंधित किसी भी विवरण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, उनमें कंटेंट मॉडरेशन, रियल एस्टेट, मार्केटिंग, इंजीनियरिंग और अन्य विभागों में काम करने वाले अमेरिका और अन्य देशों के कर्मचारी शामिल हैं।
कर्मचारियों को मेल में दी ये जानकारी
जानकारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों को बाहर निकालने से पहले मस्क ने न तो कर्मचारियों को और न ही उनके मैनेजर्स को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी। हालांकि कुछ मैनेजर्स की ओर से पता चला कि उनकी टीम के सदस्यों को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया था कि 14 नवंबर उनके काम का आखिरी दिन होगा।
अभी पढ़ें – 2 हजार रुपये से भी सस्ती हैं ये 5 Smartwatch, स्टॉक आते ही हो जाते हैं खत्म
बता दें कि मस्क ने पिछले दिनों माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदा था। इसके बाद से ट्विटर मुख्यालय में अफरा-तफरी मची हुई है। पिछले हफ्ते 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद ट्विटर के कई शीर्ष अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया था।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
16 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines