Elon Musk Father of 12 Childrens: दुनिया का सबसे अमीर आदमी, न्यूरालिंक स्पेस एक्स (Spacex) और टेस्ला कंपनी (Tesla) का मालिक एलन मस्क (Elon Musk) 12 बच्चों का बाप है। उसके एक और बच्चे के बारे में पता चला है, जो इसी साल पैदा हुआ था। इस बच्चे की मां भी एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी में काम करने वाली शिवोन जिलिस है, जिसने 2021 में भी मस्क के जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
हालांकि मस्क या जिलिस की ओर से इस बच्चे की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इस बच्चे का जिक्र किया गया है। यह रिपोर्ट एलन मस्क को 12 बच्चों का पिता बनाती है। वहीं एलन मस्क के इस बच्चे के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। 12 बच्चों में से 6 बच्चे पिछले 5 साल में हुए हैं। 3 शिवोन से और 3 म्यूजिशियन ग्रिम्स ने पैदा किए हैं। इस तरह एलन मस्क के परिवार को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें:9000 फीट ऊंचाई पर जहाज में विस्फोट, भीषण आग लगने के बाद जंगल में गिरा, 113 पैसेंजर जिंदा जलकर मरे
पहला बच्चा साल 2002 में पैदा हुआ था
रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के एक बेटे को साल 2020 में म्यूजिशियन ग्रिम्स ने जन्म दिया था, जिसका नाम काफी असामान्य रखा गया। उस बच्चे के बारे में सब कुछ सीक्रेट रखा गया था, लेकिन एलन मस्क ने अपनी जीवनी में उसके बारे में लिखा था। साल 2021 में ही शिवोन से एलन मस्क के जुड़वां बच्चे हुए।
एलोन मस्क को लेकर कनाडा के एक लेखक जस्टिन विल्सन बताते हैं कि उनकी पिछली शादी से 6 और बच्चे हैं। उनके पहले बेटे नेवादा अलेक्जेंडर का जन्म 2002 में हुआ था, लेकिन 10 सप्ताह के बाद उसकी मौत हो गई थी। फिर जुड़वां बेटे जेवियर (ट्रांसजेंडर) और डेमियन हुए। इसके बाद 3 बेटे काई, सैक्सन और डेमियन हुए। ट्रांसजेंडर जेवियर ने 2022 में मस्क का नाम अपने नाम से हटा दिया और कहा कि वह अपने जैविक पिता से संबंध नहीं रखना चाहता।
यह भी पढ़ें:मंगल ग्रह पर अजीबोगरीब चीज मिली! देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, सफेद रंग और धब्बे ही धब्बे
एलन मस्क बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जता चुके
रिपोर्ट के अनुसार, जेवियर ने नाम बदलने और नए बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया। इसमें उसने दलील दी कि वह अपने जैविक पिता के साथ नहीं रहना चाहता। उनके साथ किसी भी तरह के, किसी भी रूप में, कोई संबंध नहीं रखना चाहता। 18 साल की होने के बाद जेवियर ने अपना सेक्स चेंज करा लिया और पुरुष से महिला बन गया। साल 2024 की शुरुआत में पैदा हुए बच्चों के बारे में ब्लूमबर्ग के लिए लिखे गए फीचर में पता चला, जिसका टाइटल था ‘एलन चाहते हैं कि उनके और बच्चे हों।
इसमें लिखा गया कि एलन मस्क खुद 12 बच्चों के पिता हैं। एक बच्चा तो इसी साल हुआ है, जबकि एलन ने एक इंटरव्यू में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जतात हैं और कहते है कि दुनिया की जनसंख्या में गिरावट नहीं हो रही है। एक सदी पहले दुनिया में करीब 2 अरब लोग रहते थे और आज यही जनसंख्या 8 अरब से ऊपर हो गई है। साल 2100 तक वैश्विक आंकड़ा 10 अरब से अधिक का हो जाएगा। इस पर लोगों को विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:खूंखार सीरियल किलर की लाश जेल में मिली; जानें कौन था और कैसे किए थे मर्डर? 99 साल की हुई सजा
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
13 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
14 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
17 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines