---विज्ञापन---

Elon Musk पर चौंकाने वाला दावा! बेटी बोली- बेटे की चाहत में IVF से पैदा करते हैं बच्चे

एलन मस्क के 14 बच्चे होना दुनियाभर में चर्चा का विषय है। उनके 3 महिलाओं से 14 बच्चे हैं और ज्यादातर बच्चे बेटे हैं। उनके बच्चे पैदा करने को लेकर उनकी बेटी विवियन ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसे सुनकर एक बार तो कोई भी सोच में पड़ जाएगा।

---विज्ञापन---

Elon Musk News: सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर और टेस्ला-स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उनकी अपनी बेटी विवियन जेना विल्सन (पहले एक लड़का जेवियर मस्क था) ने बहुत बड़ा दावा किया है। विवियन का कहना है कि उनके पिता एलन मस्क बेटे (उत्तराधिकारी) की चाहत में जेंडर सेलेक्टिव IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उनका जेंडर चेंज कराकर युवक से महिला बनना पिता की खिलाफत करना ही था। बता दें कि एलन मस्क ने अभी तक अपनी बेटी के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें:चांद पर मिला दुर्लभ ‘खजाना’! चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के डेटा की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

एलन मस्क के लिए जेंडर सिर्फ खरीदने की चीज

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर एक पोस्ट में विवियन जेना विल्सन ने यह दावा किया। विवियन ने बताया कि एलन मस्क बेटे पैदा करना चाहते हैं और जन्म के समय उनका जेंडर भी पहले से तय किया गया था, जिसे खरीदा गया था, जिसके लिए भुगतान भी किया गया था। उनके लिए जेंडर सिर्फ एक चीज है, जिसे खरीदा जा सकता है और जिसके लिए पैसे दिए जा सकते हैं। इसलिए बचपन में वे लड़का थे और अब जेंडर चेंज कराकर लड़की बन गई हैं, क्योंकि वह एलन मस्क के उस लेन-देन के खिलाफ थी, इसलिए उन्होंने जेंडर बदलवा लिया।

यह भी पढ़ें:Plane Crash: भीषण विमान हादसा, जमीन से टकराकर प्लेन में लगी आग! Pennsylvania में मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

एलन मस्क की विवियन के अलावा 3 और बेटियां

विवियन ने कहा कि एलन मस्क के अलग-अलग महिलाओं से बच्चे हैं। विवियन के अलावा मस्क की अन्य बेटियां एज़्योर और आर्केडिया भी हैं। इन दोनों की मां शेरोन ज़िलिस हैं, जो न्यूरालिंक की कार्यकारी अधिकारी हैं और जिनसे एलन मस्क ने शादी भी नहीं की है। एलन मस्क की एक और बेटी एक्सा डार्क साइडरेल हैं, जो म्यूजिशियन ग्रिम्स से पैदा हुई हैं। एक्सा का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था और उसका नाम 2022 की शुरुआत में पब्लिक किया गया था। फोर्ब्स की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के 5 बच्चों का जन्म तो IVF से हुआ और पांचों बच्चे लड़के थे।

यह भी पढ़ें:Watch Video: Elon Musk का स्टारशिप क्रैश, लोगों ने आसमान से गिरता मलबा देखा

---विज्ञापन---

जेंडर चेंज कराकर जेवियर बना था लड़की विवियन

बता दें कि अमेरिका में IVF वैध है, लेकिन इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में बच्चे के लिंग को चुनने की प्रक्रिया विवादित है। भारत, कनाडा और चीन जैसे कई देशों में जेंडर टेस्ट को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है, ताकि लोगों को लड़का पैदा करने के लिए लड़कियों को जाने से मारने से रोका जा सके। साल 2022 में एलन मस्क के बेटे जेवियर ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और उन्होंने कोर्ट में एक ऐफिडेविट पेश करके अपना नाम विवियन जेना विल्सन करा लिया। जेवियन ने लीगली अपना जेंडर और नाम चेंज कराया था। जैविक पिता एलन मस्क से संबंध भी खत्म कर दिए थे।

First published on: Mar 11, 2025 12:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola