---विज्ञापन---

Watch Video: Elon Musk का स्टारशिप क्रैश, लोगों ने आसमान से गिरता मलबा देखा

Elon Musk Starship Rocket Crash: एलन मस्क के स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट क्रैश हो गया है, जिसके मलबा समुद्र में गिरा और मलबे को लोगों ने आसमान से नीचे गिरते देखा। इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

Elon Musk Spacex Starship Explodes: टेस्ला के CEO और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट क्रैश हो गया है। रॉकेट अंतरिक्ष में क्रैश हुआ और उसका मलबा बहामास और फ्लोरिडा में गिरा। इतना ही नहीं लोगों ने अपनी आंखों से मलबे को नीचे गिरते देखा। बता दें कि यह स्पेसएक्स स्टारशिप का 8वां टेस्ट था, जो फेल हो गया, क्योंकि जहां रॉकेट अंतरिक्ष में क्रैश हुआ, वहीं इसके बूस्टर ने भी लॉन्च पैड पर लौटे समय आग पकड़ ली थी।

स्टारशिप रॉकेट को आज तक का सबसे पावरफुल रॉकेट माना गया था, जो उड़ान भरकर अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद 4 डमी स्टारलिंक सैटेलाइट्स को स्पेस में तैनात करके वापस आने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसके क्रैश होने से एलन मस्क की भविष्य की योजनाओं और स्पेसएक्स के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को तगड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

 

स्टारशिप के बूस्टर ने भी पकड़ ली थी आग

बता दें कि 8वीं टेस्टिंग के दौरान स्टारशिप रॉकेट को अंतरिक्ष में छोड़ने के बाद लौटा सुपर हेवी बूस्टर ने भी आग पकड़ ली थी, लेकिन बूस्टबैक बर्न के बाद टेक्सास के स्टारबेस में बने मेकाजिला नामक लॉन्चपैंड ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया, नहीं तो वह भी क्रैश हो सकता था। भारतीय समयानुसार, आज 7 मार्च की सुबह 5 बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप रॉकेट को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद ही रॉकेट का बूस्टर (निचला हिस्सा) वापस लॉन्च पैड पर आ गया थ।

---विज्ञापन---

लेकिन 8 मिनट बाद रॉकेट के ऊपरी हिस्से में लगे 6 इंजनों में से 4 इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे रॉकेट ने कंट्रोल खो दिया। उसका ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम एक्टिवेट हो गया और रॉकेट क्रैश हो गया। बता दें कि 17 जनवरी को 7वां प्रोजेक्ट फेल हुआ था। लॉन्चिंग के 8 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा)  लॉन्च पैड पर आ गया था, लेकिन शिप ऑक्सीजन लीक होने से कैरिबियन सागर के ऊपर  ब्लास्ट हो गया था। तुर्क और कैकोस द्वीप पर उसका मलबा गिरा था, जिसे लोगों ने देखा था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

लोगों ने एजेंसी को कॉल करके बताई लोकेशन

सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल पोस्ट और वीडियो में इस घटनाक्रम को देखा जा सकता है। वीडियो और तस्वीरें फ्लोरिडा में समुद्र तट के पास मौजूद लोगों ने क्लिक किया और उन्होंने ही एजेंसी को कॉल करके बताया कि स्पेसक्राफ्ट का मलबा कहां गिरा है? अंतरिक्ष यान के मलबे की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं। पुलिस भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों को सलाह दी कि वे मलबे से सावधान रहें।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Mar 07, 2025 06:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola