एलन मस्क की कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड, 500 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहुंचे पहले नंबर पर

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. वे एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए है. उनकी कुल संपत्ति 500 अरब अमेरिकी डॉलर है जो अपने आप में ही रिकॉर्ड है. इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा संपत्ति है.

source-x

Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में एलन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. टेस्ला और SpaceX के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ अब 500 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जो किसी भी इंसान की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति मानी जा रही है. टेक्नोलॉजी और स्पेस सेक्टर में उनकी इनोवेशन और लगातार बढ़ती कंपनियों की वैल्यू ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है. फोर्बस की इस नई लिस्ट में दूसरे नंबर पर लैरी एलिसन है.

टेस्ला के शेयरों का अहम रोल

एलन मस्क की संपत्ति में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा हिस्सा उनकी कार कंपनी टेस्ला का है. इस कंपनी के शेयर इस साल 14% तक बढ़ गए हैं वो भी सिर्फ 1 दिन में है. बुधवार को टेस्ला के शेयरों में 4% तक बढ़ोतरी हुई है. शेयर्स में तेजी होने से मस्क की संपत्ति में करीब 7 अरब डॉलर की बढ़त हुई है. सितंबर के महीने में टेस्ला के बोर्ड ने मस्क की अहमियत को देखते हुए उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर का मुआवजा पैकेज देने की बात कही थी. मस्क सिर्फ एक कार कंपनी से नहीं बल्कि AI और रोबोटिक्स सेक्टर में भी दिग्गज कंपनी बनाना चाहते हैं।

SpaceX से भी हुआ फायदा

मस्क की स्पेस कंपनी जो रॉकेट बनाती है और अंतरिक्ष में उपग्रह भेजती है. उसकी भी मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ है. यह कंपनी प्राइवेट स्पेस इंडस्ट्री में सबसे ऊपर है. वहीं, एलन की दूसरी कंपनी xAI भी शीर्ष पर पहुंच रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फील्ड में Open AI और दूसरी कंपनियों को भी टक्कर दे रही है.

क्या है मस्क की सफलता का राज?

Elon Musk की सफलता का राज सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि अलग-अलग सेक्टर्स में उनकी मजबूत पकड़ से है. मस्क कार, स्पेस और AI जैसे सेक्टर्स में अपनी कंपनी सेट कर रहें हैं जो आने वाले भविष्य को तकनीकों से भर देगा. यह नया रिकॉर्ड भले ही पैसे का हो लेकिन मस्क की दूरदर्शी और इनोवेटिव सोच से दुनिया को काफी फायदा हुआ है. इसने ही मस्क को दुनिया का सबसे प्रभावशाली और अमीर व्यक्ति बनाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ