'सोयाबीन' विवाद पर ट्रंप-शी जिनपिंग की होगी मुलाकात, बदल सकते हैं ट्रे़ड समीकरण, भारत पर क्या असर?

Trump to Meet Xi Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले 4 हफ्तों में मुलाकात तय हो चुकी है. सोयाबीन विवाद सुलझाने पर होगी विशेष चर्चा. क्या इसका भारत पर भी दिखेगा असर?

xi jinping and trump meeting

राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी.

विज्ञापन

Trump to Meet Xi Jinping: अमेरिकी सोयाबीन विवाद का नया मुद्दा बन गया है. यूएस और चीन के बीच ट्रेड टेंशन गहराता जा रहा है. बढ़े हुए टैरिफ के चलते चीन ने अमेरिका से सोयाबीन की खरीद बंद कर दी है जिसके खामियाजा अमेरिकी किसानों को भुगतना पड़ रहा है. इसलिए, अब दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात करने का फैसला लिया है. शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप चार हफतों में मिलने वाले हैं. इस मुलाकात के कई मायने निकल कर आ सकते हैं. भारत पर इसका कैसा असर होगा यह भी समझना जरूरी है.

ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वे अपने सोयाबीन उगाने वाले किसानों के साथ खड़े हैं और इसलिए वह चीन से बातचीत भी करेंगे. पोस्ट पर ट्रंप ने लिखा- ‘हमारे देश के सोयाबीन किसान इसलिए प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि चीन हमारे साथ ट्रेड और टैरिफ पर बार्गेनिंग के लिए सोयाबीन की खरीदारी नहीं कर रहा’. ट्रंप बोले- हमने टैरिफ से काफी राजस्व कमाया है उसका एक हिस्सा किसानों की मदद के लिए दिया जाएगा.

विज्ञापन

बाइडेन को कोसने का नहीं छोड़ते मौका

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने चीन से सोयाबीन कारोबार को लेकर भी बाइडेन को घेरा है. ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन के साथ व्यापार समझौते को लागू नहीं किया, जिससे अमेरिका के अरबों डॉलर के उत्पाद खरीदे जाने थे. किसानों को आश्वासन देते हुए ट्रंप ने किसानों से वादा किया है कि उनकी मुलाकात का प्रमुख विषय सोयाबीन रहेगा.

क्यों खास है यह मुलाकात?

अगर दोनों देश बातचीत से रास्ता निकालते हैं तो इससे वैश्विक बाजार में स्थिरता आएगी. ट्रंप और जीनपिंग की मुलाकात के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बता दे कि चीन को सोयाबीन की जरूरत है और अमेरिका को अपने किसानों की सुरक्षा करनी है. इस मुलाकात से दोनों नेता अपने लोगों के हितों में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. अगर समझौता हुआ तो बाजारों में पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिलेगा. वहीं, अगर बातचीत विफल रही तो शेयर मार्केट और कमोडिटी प्राइस में अस्थिरता बढ़ेगी.

विज्ञापन

भारत पर कैसा दिखेगा असर?

भारत पर इसका सीधा असर तब देखने को मिल सकता है जब चीन अमेरिका से सोयाबीन की खरीदारी नहीं करेगा. चीन को सोयाबीन की आवश्यकता है उसे वैकल्पिक सप्लायर की जरूरत होगी जिसमें भारत भी एक विकल्प है. अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर बढ़ता है तो कई अमेरिकी कंपनियां चीन से बाहर सप्लाई बेस ढूंढेंगी. इसलिए, अमेरिका के लिए भारत भी एक सहारा बन सकता है. अगर भारत में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री बैठी तो इससे नौकरी और निवेश बढ़ सकते हैं.

अगर ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में समझौता तय हो जाता है तो चीन फिर से अमेरिका से सोयाबीन और दूसरे उत्पाद खरीदना शुरू कर देगा. इससे भारत को होने वाला फायदा सीमित हो जाएगा. वहीं, भारत की सप्लाई चेन अभी ब्राजील या अमेरिका जितनी मजबूत नहीं है, इसलिए बड़े स्तर पर तुरंत फायदा मिलना कठिन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ