हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Elizabeth II Funeral: विदाई कार्यक्रम में भीड़ होने प्रवेश रोका जाएगा, भीड़ नियंत्रित रहे इसलिए जगह-जगह लगाई गई स्क्रीन   

विज्ञापन
queen elizabeth

Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का सोमवार को अंतिम विदाई कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभी से लोग लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे के आसपास जुटने लगे हैं। हालांकि अंतिम विदाई समारोह में केवल तय 500 मेहमानों को ही शामिल होने के अनुमति है। वैसे, कार्यक्रम स्थल की क्षमता 2000 लोगों की है। अपनी महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे ब्रिटेन में लोग सड़कों पर होंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रित रहे और लोगों को अपनी क्वीन के आखिरी दर्शन हो इसके लिए पूरे ब्रिटेन में जगह-जगह स्क्रीन लगाई गई हैं।

अभी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का किया दौरा, महारानी को दी श्रद्धांजलि

 

यहां स्क्रीन लगाई गई

विज्ञापन

लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबरा के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हॉल समेत देश भर में विशाल स्क्रीन लगाई गई हैं। बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। इसके अलावा लोगों की कतार का आखिरी प्वाइंट टॉवर ब्रिज है। कतार में लगने का अनुमानित समय आठ घंटे है। कतार में लगे लोगों का प्रवेश कब रोका जाए। इस पर निर्णय लिया जाएगा।

अभी पढ़ें – अगले साल दुनिया में आ सकती है मंदी, विश्व बैंक की रिपोर्ट ने डराया

विज्ञापन

सुबह 11 बजे शुरू होगा

शाही ताबूत को जुलूस की साथ पैलेस आफ वेस्टमिंस्टर के वेस्टमिंस्टर हॉल में ले जाया जाएगा। सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम विदाई कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 3 बजे महारानी के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से रॉयल नेवी के स्टेट गन कैरिज में ले जाया जाएगा। शाम 4:25 बजे द लास्ट पोस्ट सुनाई जाएंगी। इसके बाद पूरे यूनाइटेड किंगडम में दो मिनट का मौन राष्ट्रगान के साथ समाप्त होगा। 8:30 बजे कमिटल सर्विस शुरू होगी। इसके समापन पर राजा और शाही परिवार गलील पोर्च से विंडसर कैसल के लिए प्रस्थान करेंगे। मध्यरात्रि 12 बजे: विंडसर के डीन द्वारा एक निजी दफन सेवा आयोजित की जाएगी, जिसमें राजा और शाही परिवार के सदस्य शामिल होंगे। महारानी को उनके दिवंगत पति, द ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola