Girls Stabbed Elderly: कनाडा के टोरंटो (Toronto) शहर में आठ नाबालिग लड़कियों ने 59 साल के एक अधेड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह टोरंटो में मुख्य रेलवे स्टेशन (Main railway Station In Toronto) के पास एक प्लाजा में किशोरियों ने अधेड़ पर हमला किया और उसे चाकू मारकर मार डाला दिया। आठ में से तीन लड़कियों की उम्र 13, तीन की 14 और दो की उम्र 16 साल है।
जानकारी के मुताबिक, 59 वर्षीय शख्स हाल ही में शहर के बेघर आश्रय प्रणाली ( homeless shelter system) में रहने आया था। टोरंटो पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर की आधी रात के आसपास एक कॉल आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने जानकारी दी कि एक अधेड़ को चाकू मार दिया गया है।
और पढ़िए – Charles Sobhraj: यह है चार्ल्स का असली नाम, क्यों कहा जाता है ‘बिकिनी किलर’?
अस्पताल में अधेड़ ने तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि लड़कियों ने कहा-सुनी के बाद पीड़िता पर हमला किया हो और उसे चाकू मार दिया हो।
कनाडा के युवा आपराधिक न्याय अधिनियम (Canada’s Youth Criminal Justice Act) के तहत आठ आरोपी नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अधिकारियों ने मौके से हथियार को भी बरामद किया गया है। आरोपी लड़कियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया और 29 दिसंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
32 mins ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
7 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
10 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
22 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines