Educationist killed 42 Dogs: एक प्रसिद्ध प्रोफेसर को कुत्तों के साथ कुकृत्य कर उन्हें मार डालने के आरोप में 10 साल से अधिक की सजा सुनाई है। आरोपी एडम राॅबर्ट काॅर्डन ब्रिटन मगरमच्छ विशेषज्ञ भी है। काॅर्डन ब्रिटन को यह सजा डाॅर्विन की सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है। ब्रिटन पर आरोप था कि उसने 42 से अधिक कुत्तों के साथ कुकृत्य कर उनको मार दिया था। मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने पब्लिक गैलरी में खड़े लोगों से कहा कि ब्रिटन के ऊपर लगे आरोपों को आप सभी पब्लिक में साझा करेंगे ताकि इस प्रकार के अपराधों को बढ़ने से रोका जा सके। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी के जेल से छूटने के बाद भी पशुओं के पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह अपने घर पर किसी भी प्रकार के पशु को नहीं पाल सकेगा।
आरोपी के वकील को मिली रही धमकियां
आरोपी के वकील ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें काॅर्डन का केस लड़ने के फैसले के बाद से ही धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कोर्ट के पशुओं के स्वामित्व पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के फैसले की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में दुधारू पशुओं के अलावा किसी अन्य जानवर को पालने की अनुमति मिलनी चाहिए।
माफीनामा दिया लेकिन कोर्ट ने सुनाई सजा
जब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी उस समय पब्लिक गैलरी में खड़े लोग कुत्तों के साथ क्रूरता को सुनकर रोने लगे। आरोपी ब्रिटन काले सूट और ग्रे कलर का शर्ट पहनकर कठघरे में खड़ा था। इस दौरान उसने एक बार भी जज के सामने नहीं देखा। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटन ने 2014 में कुत्तों के साथ ये कुकृत्य करना शुरू किया जोकि वह 2022 तक करता रहा। कोर्ट में जज के सजा सुनाने से पहले ब्रिटन के वकील ने उनका लिखा माफीनामा भी पढ़ा लेकिन कोर्ट ने उसे माफ नहीं किया और सजा सुना दी।
ये भी पढ़ेंः EasyJet कंपनी का अजीबोगरीब फरमान, 50 से ज्यादा उम्र वालों को देंगे विमान में क्रू की जॉब
बीबीसी बना चुका है डाॅक्यूमेंट्री
इतना ही आरोपी ने कुत्तों के साथ कुकृत्य से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। इसमें वह यह बताता है कि जानवरों के साथ यौन संबंध कैसे बनाया जा सकता है। आरोपी ब्रिटन ब्रिटेन का प्रतिष्ठित एजुकेशनिस्ट है। इसके साथ ही मगरमच्छ विशेषज्ञ तौर पर काम करने के कारण बीबीसी उस पर डाॅक्यूमेंट्री भी बना चुकी है। ऐसे में कुत्तों से कुकृत्य करने का आरोप लगने के बाद 15 साल से साथ रह रही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई।
ये भी पढ़ेंः न तो कपड़े रखे और न ही जरूरी सामान, बांग्लादेश से जान बचाकर जल्दबाजी में निकलीं शेख हसीना
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
16 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines