EasyJet कंपनी का अजीबोगरीब फरमान, 50 से ज्यादा उम्र वालों को देंगे विमान में क्रू की जॉब

EasyJet to hire over 50s as Cabin Crew: ईजीजेट एयरलाइन ने एक बड़े बदलाव की पहले करते हुए अनोखा फैसला लिया है। ईजीजेट अब 50 से ज्यादा उम्र वाले लोगों को केबिन क्रू की नौकरी देने की प्लानिंग बना रही है।

EasyJet, Airline, plane toilet, flight, Viral News

EasyJet

EasyJet to hire over 50s as Cabin Crew: आमतौर पर एयरलाइन में केबिन क्रू स्टाफ के लिए युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। खासकर 30 साल से कम के युवा आसानी से केबिन क्रू का हिस्सा बन सकते हैं। मगर ईजी जेट एयरलाइन ने एक अनोखा फैसला लिया है। ईजी जेट 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को बतौर केबिन क्रू मेंबर हायर करने के बारे में विचार कर रहा है।

विज्ञापन

2000 लोगों पर हुआ सर्वे

दरअसल केबिन क्रू मेंबर की उम्र पर एक सर्वे किया गया है। सर्वे के अनुसार 50 साल के बाद कई लोग करियर बदलने के बारे में सोचते हैं। वहीं दो तिहाई लोग रिटायर होने के बाद भी काम करने की चाहत रखते हैं। इसी कड़ी में 2000 लोगों पर एक सर्वे किया गया। सर्वे में 71 प्रतिशत लोगों का मानना था कि 50 की उम्र पार करने बाद नौकरी करना सही है। वहीं 16 प्रतिशत लोगों के अनुसार 30 साल से बड़ी उम्र के लोगों को केबिन क्रू मेंबर की जॉब नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन

ईजीजेट का बड़ा फैसला

आंकड़ों की मानें तो 50 की उम्र वाले लोगों में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ईजी जेट ने ऐसे लोगों को नौकरी देने का फैसला किया है। केबिन सर्विस के अध्यक्ष मिशेल ब्राउन का कहना है कि हम नौकरी के पुराने चलन को खत्म करने और प्रतिभाशाली लोगों को नया अवसर देना चाहते हैं। केबिन क्रू की नौकरी कोई भी प्रतिभावान व्यक्ति कर सकता है, इसमें उनकी उम्र मायने नहीं रखती है। अगर आप लोगों के साथ काम करने के इच्छुक हैं और रोज कुछ नया करना चाहते हैं, तो आपको इस नौकरी के लिए जरूर अप्लाई करना चाहिए। हमें ऐसे लोगों को अपनी टीम में लेकर खुशी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ