मशहूर प्रोफेसर ने 42 कुत्तों के साथ पार कीं हैवानियत की हदें, माफी मांगने के बाद भी कोर्ट ने सुनाई सजा

Physical Relation With Dog: एक प्रसिद्ध एजुकेशनिस्ट को कोर्ट ने 10 साल 5 महीने जेल में रहने की सजा सुनाई है। उस पर आरोप है उसने 8 साल के दौरान करीब 42 कुत्तों के साथ कुकृत्य किया।

Educationist killed 42 Dogs by Physical Relation

42 कुत्तों के साथ कुकर्म के दोषी शिक्षाविद को कोर्ट ने सुनाई सजा

विज्ञापन

Educationist killed 42 Dogs: एक प्रसिद्ध प्रोफेसर को कुत्तों के साथ कुकृत्य कर उन्हें मार डालने के आरोप में 10 साल से अधिक की सजा सुनाई है। आरोपी एडम राॅबर्ट काॅर्डन ब्रिटन मगरमच्छ विशेषज्ञ भी है। काॅर्डन ब्रिटन को यह सजा डाॅर्विन की सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है। ब्रिटन  पर आरोप था कि उसने 42 से अधिक कुत्तों के साथ कुकृत्य कर उनको मार दिया था। मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने पब्लिक गैलरी में खड़े लोगों से कहा कि ब्रिटन के ऊपर लगे आरोपों को आप सभी पब्लिक में साझा करेंगे ताकि इस प्रकार के अपराधों को बढ़ने से रोका जा सके। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी के जेल से छूटने के बाद भी पशुओं के पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह अपने घर पर किसी भी प्रकार के पशु को नहीं पाल सकेगा।

आरोपी के वकील को मिली रही धमकियां

आरोपी के वकील ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें काॅर्डन का केस लड़ने के फैसले के बाद से ही धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कोर्ट के पशुओं के स्वामित्व पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के फैसले की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में दुधारू पशुओं के अलावा किसी अन्य जानवर को पालने की अनुमति मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

माफीनामा दिया लेकिन कोर्ट ने सुनाई सजा

जब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी उस समय पब्लिक गैलरी में खड़े लोग कुत्तों के साथ क्रूरता को सुनकर रोने लगे। आरोपी ब्रिटन काले सूट और ग्रे कलर का शर्ट पहनकर कठघरे में खड़ा था। इस दौरान उसने एक बार भी जज के सामने नहीं देखा। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटन ने 2014 में कुत्तों के साथ ये कुकृत्य करना शुरू किया जोकि वह 2022 तक करता रहा। कोर्ट में जज के सजा सुनाने से पहले ब्रिटन के वकील ने उनका लिखा माफीनामा भी पढ़ा लेकिन कोर्ट ने उसे माफ नहीं किया और सजा सुना दी।

बीबीसी बना चुका है डाॅक्यूमेंट्री

इतना ही आरोपी ने कुत्तों के साथ कुकृत्य से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। इसमें वह यह बताता है कि जानवरों के साथ यौन संबंध कैसे बनाया जा सकता है। आरोपी ब्रिटन ब्रिटेन का प्रतिष्ठित एजुकेशनिस्ट है। इसके साथ ही मगरमच्छ विशेषज्ञ तौर पर काम करने के कारण बीबीसी उस पर डाॅक्यूमेंट्री भी बना चुकी है। ऐसे में कुत्तों से कुकृत्य करने का आरोप लगने के बाद 15 साल से साथ रह रही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ