Easyjet Flight Emergency Landing: तुर्की से लंदन गैटविक जा रही इजीजेट की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक पैसेंजर ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद फ्लाइट को एथेंस में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान उस युवक से पायलट ने इंटरकाॅम के जरिए उसे चेतावनी भी दी, लेकिन शख्स ने किसी की नहीं सुनी।
पायलट ने इंटरकाॅम पर पैसेंजर को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं कैप्टन बोल रहा हूं। आपस में झगड़ रहे लोगों से कहना चाहता हूं कि पुलिस लैंड करते ही गेट पर आपका इंतजार कर रही है। तुम अपने लिए मुश्किल पैदा कर रहे हो। कृपया बैठ जाओ। इसके बावजूद नशे में धुत शख्स अन्य से झगड़ता रहा। इसके बाद अन्य यात्री भी शख्स का विरोध करने लगे। एक महिला ने कहा कि तुमने सभी को परेशान कर दिया है, तुम मूर्ख हो! हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों शख्स आपस में क्यों झगड़ रहे थे?
इतना नहीं पैसेंजर ने युवक से झगड़े के दौरान अपनी शर्ट भी उतार दी। हालांकि पास में बैठे अन्य यात्रियों ने शख्स को शर्ट पहनाने और शांत करने की कोशिश की, लेकिन शराब पीकर चढ़ा शख्स हर किसी का मजाक बनाता रहा।
एथेंस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
मामले को लेकर इजीजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 1 अक्टूबर को एंटाल्या से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट को एथेंस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी यात्रियों को पकड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी-कभी हो जाती है, लेकिन इससे अन्य यात्रियों को जो परेशानी हुई, उसके लिए हम सभी यात्रियों से माफी मांगते हैं।
ये भी पढ़ेंः ये है दुनिया का सबसे बड़ा घर, जहां रहते हैं 20 हजार लोग; दुकान और स्कूल भी इसी में… वीडियो वायरल
वहीं वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फ्लाइट में इस तरह से करने वाले यात्रियों से हजारों डाॅलर का जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उसके उड़ान पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के बीच इजराइल में आतंकी हमला, बस स्टैंड पर मास फायरिंग में 1 की मौत, कई घायल
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
4 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
7 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
11 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
11 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
13 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
20 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
21 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines