भूकंप के जोरदार झटकों ने क्यूबा और ईरान दोनों को हिला के रख दिया. भारतीय समय के अनुसार, सोमवार की देर रात क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, जबकि मंगलवार की सुबह दक्षिणी ईरान में एक अलग भूकंप के झटके महसूस किए गए.
क्यूबा के पास आए 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके कैरिबियन, मैक्सिको और फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए, जबकि ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप होर्मोजगान प्रांत में आया. दोनों देशों के अधिकारियों ने तत्काल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं दी है.
क्यूबा में 6.1 तीव्रता का भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रूप से शक्तिशाली और असामान्य बताया है. यह भूकंप जमीन से 26 किलोमीटर की गहराई पर आया जिसका केंद्र पश्चिमी क्यूबा में मंटुआ से लगभग 104 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था, जो हवाना से सड़क मार्ग लगभग दो से चार घंटे की दूरी पर है.
एक्सपर्ट पॉल अर्ल ने कहा कि यह भूकंप असामान्य था क्योंकि यह एक टेक्टोनिक प्लेट के अंदर आया था, न कि प्लेट बाउंड्री के साथ जहां आमतौर पर अधिक शक्तिशाली भूकंप केंद्रित होते हैं.
यह भी पढ़ें- दुबई में बड़ा सड़क हादसा, खराब ट्रक से पीछे से टकराई मिनीबस; कई भारतीय मजदूरों की मौत
क्यूबा के लोगों ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि 1880 में सैन क्रिस्टोबल के पास आए अनुमानित 6.0 तीव्रता के भूकंप के बाद से इस क्षेत्र के 322 किलोमीटर के दायरे में ऐसा कोई भूकंप नहीं आया था. पश्चिमी क्यूबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे निवासी तुरंत बाहर निकल आए. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, वहां जनता बोली कि भूकंप बहुत तेज था. पहले कभी ऐसा कुछ महसूस नहीं किया था.
दक्षिणी ईरान में भी कापी धरती
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार तड़के ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के सरगाज में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र सतह से 22 किलोमीटर की गहराई पर था. तत्काल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. ईरान दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है और कई प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 hr agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
10 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
22 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines