हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, आज अफगानिस्तान में आया Earthquake, 4.9 रही तीव्रता

भूकंप के झटके आए दिन धरती को हिला रहे हैं। हर रोज धरती के किसी न किसी हिस्से में भूकंप आ रहा है, जिस वजह से धरतीवासियों में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज भूकंप कहां आया और उसकी तीव्रता कितनी रही?

विज्ञापन
Earthquake Tremors

भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती कांप गई। इतने जोरदार झटके लगे कि लोगों में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है। भूकंप के ताजा झटके अफगानिस्तान में लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि शुक्रवार अलसुबह करीब एक बजे भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र 160 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान मान के नुकसान की खबर नहीं है।

लेकिन यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस फॉर द को-ओर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स (UNOCHA) के अनुसार, अफगानिस्तान मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप समेत कई प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर अत्यधिक संवेदनशील देश है। इसलिए NCS ने अफगानिस्तान की सरकार को अलर्ट किया है कि वे अपने लोगों को सतर्क कर दें, क्योंकि भविष्य में ऐसे और भूकंप आने का खतरा मंडरा रहा है।

पिछले हफ्ते गत 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था, जिसके बाद इससे ज्यादा तीव्रता का झटका लगा और अब और ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है।

विज्ञापन

 

उथले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, जब भूकंप आते हैं तो उनकी तीव्रता महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उनकी गहराई भी महत्वपूर्ण होती है। उथले भूकंप, गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि पृथ्वी की सतह के करीब आने पर वे ज्यादा ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं, जिससे जमीन अधिक हिलती है। इसलिए इनसे ज्यादा माल हानि और जनहानि होती है, जबकि गहरे भूकंपों की ऊर्जा सतह पर आने पर कम हो जाती है। UNOCHA के अनुसार, दुर्भाग्य से अफ़गानिस्तान उथले भूकंपों का केंद्र है, क्योंकि अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है, जिसमें से प्लेट्स की एक रेखा सीधे हेरात से होकर गुजरती है।

इसलिए इस क्षेत्र की टेक्टोनिक प्लेटें अक्सर एक दूसरे से टकराने की बजाय खिसक जाती हैं। इसलिए अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आते हैं और इन लगातार आने वाले भूकंपों से गरीब तबके के लोग ज्यादा नुकसान झेलते हैं, क्योंकि उनके घर कच्चे होते हैं। यह लोग पहले से ही दशकों के संघर्ष और अविकसितता से जूझ रहे हैं। उनके पास एक साथ आने वाले कई झटकों से निपटने के लिए बहुत कम संसाधन हैं। रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंपों का इतिहास रहा है और हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला काफी संवेदशनशील एरिया है, जहां हर साल भूकंप आते हैं।

विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

View Results

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola