जापान में भूकंप से फिर दहल उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

जापान में भूकंप से फिर दहल उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता

Japan Earthquake

Credit: AI

जापान में शुक्रवार को एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. इसका केंद्र नॉर्थ जापान के समुद्री क्षेत्र में 50 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके कई शहरों में महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. कई जगहों पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया गया ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली है सुनामी?

राहत की बात ये है कि जापान मौसम विभाग के मुताबिक, इस भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है. हालांकि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि आफ्टरशॉक्स यानी भूकंप के छोटे झटके आ सकते हैं.एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूकंप की गहराई 50 किलोमीटर होने की वजह से इसका असर सतह पर कुछ कम महसूस हुआ, लेकिन कंपन काफी दूर तक महसूस की गई. अगर भूकंप कम गहराई में आता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था.

प्रशासन ने की लोगों से अपील

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जापान पैसिफिक ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में मौजूद है. ये इलाका टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों की वजह से काफी संवेदनशील माना जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं होती रहती हैं. फिलहाल, जापान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. लोगों को आपातकालीन किट तैयार रखने और सुरक्षित जगहों की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राहत और बचाव टीमों को तैयार रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ