Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.8 की तीव्रता

Earthquake

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में भूकंप की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के 303km NNW में 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप देर रात 1:15 मिनट पर आया।

भूकंप का केंद्र 120 किमी की गहराई के साथ 36.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक किसी नुकसान का पता नहीं चला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ