भूकंप की तबाही झेल रहे अफगानिस्तान पर फिर आफत आई है। सोमवार को दूसरे दिन अफगानिस्तान में फिर भूकंप आया। इस बार भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 34 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। जीएफजेड एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले रविवार देर रात भूकंप आया था, इससे पूरे देश में हाहाकार मच गया। हर ओर तबाही का मंजर छा गया।
रविवार को 2 बार आया था भूकंप
गत रविवार को अफगानिस्तान में तगड़ा भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि इसकी तीव्रता 6.0 थी। इसका केंद्र नंगाहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किमी पूर्व में केंद्रित था। भूकंप का केंद्र जमीन से महज 5 मील की गहराई पर था। आपदा के 20 मिनट बाद तुरंत उसी प्रांत में दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी।
यह भी पढ़ें: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी बड़ी मदद, भूकंप ने काबुल और कुनार में मचाई तबाही
अब तक 1400 की मौत
रविवार को आए भूकंप से अफगानिस्तान अभी तक नहीं उबर पाया है। भूकंप की मार से इससे पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए। लोग मलबे में फंस गए। इस भूकंप से अब तक 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। अकेले कुनार प्रांत में ही 1411 लोग मारे गए। वहीं भूकंप से 5412 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं।
सहायता को आए देश
अफगानिस्तान में आए भूकंप से हुई तबाही में अब कई देश मदद के लिए उतरे हैं। भारत से लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता भेजना शुरू कर दिया है। सोमवार को भारत ने काबूल और कुनार समेत कई प्रांत में1000 परिवारों के लिए सहायत के लिए टेंट भेजे हैं। इसके अलावा भारतीय मिशन के तहत 15 टन खाद्य सामग्री भेजी।
यह भी पढ़ें: भूकंप से हिली लद्दाख की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
पहाड़ों से गिरे थे पत्थर
भूकंप ने कुनार और नंगरहर प्रांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ियों से बड़े बड़े पत्थर गिरे थे। कुनार के चॉकी, नुर्गल, नूरगल, सोकी, वाटपुर, मनोगी, चपादारे जैसे जिलों में दर्जनों गांव मलबे में तब्दील हो गए। वादिर, शोमाश, मसूद और अरीत गांवों में 90% तक निवासियों की मौत हो गई जबकि आंदरलाचक गांव में अकेले 79 लोगों की भयावह मौत हुई।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines