ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से अफरा-तफरी मच गई। केंद्रीय मौसम विज्ञान प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। भूकंप के कारण ताइपे की इमारतें कुछ सेकंड के लिए हिल गईं। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और सभी बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह की नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
ताइवान समयानुसार 27 अगस्त को रात 9:11 बजे उत्तर-पूर्वी तट पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र यिलान काउंटी के तट पर 112 किलोमीटर की गहराई में था। यिलान काउंटी के डोंगशान और ताइपे शहर के शिनयी जिले में 4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। ताइपे शहर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 आंकी गई है।
5 महीनों से 6 से 7 बार आया भूकंप
इससे पहले ताइवान की राजधानी ताइपे में 9 अप्रैल और 11 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हाल ही में 16 अगस्त को ताइपे में 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप आया था। जिसने लोगों में दिलों दहशत पैदा कर दी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब 5 महीनों में 6 से 7 भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि न जाने कब ये भूकंप विकराल रूप धारण कर ले पता नहीं।
ये भी पढ़ें: भयंकर चक्रवाती तूफान की फिर दस्तक, क्या है टाइफून Kajiki? जिसने चीन-वियतनाम में मचाई तबाही
अफगानिस्तान में चौथी बार आया भूकंप
अफगानिस्तान में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। पिछले एक महीने में अफगानिस्तान में आया यह चौथा भूकंप है। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से एक संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान के लोगों की बचाई जान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
3 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
7 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
8 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
9 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
15 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines