Earthquak: भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप के भारी तबाही मची। अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप आया जिससे वहां की धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। लोगों में दहशत का माहौल है, वो अपने घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप उस समय आया जब लोग सो रहे थे और उन्हें एहसास हुआ कि उनके पलंग हिल रहे हैं। वहीं जापान में भी भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है।
नेपाल में भूकंप
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज सुबह भूकंप उस समय आया जब लोग नींद में थे। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हालांकि झटके इतने तेज नहीं थे, लेकिन लोगों में डर का माहौल जरूर है। नेपाल में आए भूकंप का केंद्र 25 किलोमीटर धरती से नीचे था इसलिए झटके तेज महसूस हुए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के दीनबंधु अस्पताल में आगे के बाद कैसे थे हालात? देखें इनसाइड तस्वीरें
जापान में भूकंप से लोगों में दहशत
जापान में आए भूकंप से लोगों में डर का माहौल है। सभी को 28 मार्च को आए म्यांमार वाले भूकंप से हुई तबाही के बारे में पता है जिसका डर अभी ताजा है। इसी बीच जापान में कुछ मिनटों पहले भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह की जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।
एक दिन पहले फिजी में आया था तगड़ा भूकंप
सोमवार को फिजी द्वीपों में भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि वहां की धरती हिलने लगी और लोगों के मन में घबराहट बढ़ने लगी। इससे पहले म्यांमार में आते 7.7. रिक्टर स्केल के भूकंप ने भारी तबाही मचाई जिसमें 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता और घर से बेघर हो गए। भारत ने म्यांमार और थाईलैंड की हर संभव मदद की।
यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से फिर कांपी म्यांमार की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
7 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
13 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
17 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines