भूकंप के भयंकर झटकों से कांपी अलास्का-कनाडा की धरती, रिक्टर स्केल पर 7 तीव्रता, लगे 20 ऑफ्टरशॉक

Earthquake News: भूकंप के झटकों ने धरती को फिर हिला दिया. इस बार भूकंप कनाडा-अलास्का बॉर्डर पर आया, जहां बसे शहरों के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि इन शहरों में बहुत कम लोग रहते हैं, लेकिन 7 या इससे ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप इन शहरों को तबाह कर सकता है. समुद्र में डुबो कर नामोनिशां मिटा सकता है.

Earthquake News

Earthquake in Pakistan

Earthquake News: भूकंप के भयंकर झटकों से अलास्का और कनाडा बॉर्डर पर धरती हिल गई. भूकंप कनाडा के युकोन और अलास्का के याकुटाट में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई. हालांकि भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ. न ही सुनामी आने की चेतावनी जारी हुई है, लेकिन भूकंप के बाद लोगों ने करीब 20 ऑफ्टरशॉक महसूस किए, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर बसे हैं 2 शहर

AP की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की. भूकंप का केंद्र अलास्का के जूनो से लगभग 230 मील (370 किलोमीटर) दूर उत्तर-पश्चिम में और युकोन के व्हाइटहॉर्स से 155 मील (250 किलोमीटर) दूर पश्चिम में आया. भूकंप अलास्का के ही याकुटाट से करीब 56 मील (91 किलोमीटर) दूर था, जहां करीब 662 लोग रहते हैं. धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई से भूकंपीय तरंगें निकलीं.

हर साल आते हैं भूकंप

नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा-अलास्का बॉर्डर पर हर साल औसतन 7 से 7.9 तीव्रता के करीब 18 बड़े भूकंप आते हैं, वहीं साल में एक बार 8 या उससे ज्यादा की तीव्रता का भूकंप भी इस इलाके में आता है. भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीक कनाडाई समुदाय का हैन्स जंक्शन है, जो केंद्र से कीरब 80 मील (130 किलोमीटर) दूर है. युकोन सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, यहां की जनसंख्या 1018 है, जो समुद्र के किनारे बसी है.

विज्ञापन

गिरकर टूट गईं चीजें

कनाडा के भूकंप वैज्ञानिक एलिसन बर्ड कहते हैं कि भूकंप से सबसे ज्यादा युकोन का पहाड़ी हिस्सा प्रभावित हुआ है, लेकिन वह बहुत कम लोग रहते हैं. इस इलाके के लोगों ने अलमारियां गिरने और दीवारों से गिरकर चीजें टूटने की शिकायत की है. व्हाइटहॉर्स में, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने बताया कि कंट्रोल रूम में 2 बार भूकंप आने की खबर देने के लिए फोन आया और पुलिस मौके पर गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ