Earthquake News: जबरदस्त भूकंप से कांपा जापान, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Earthquake in Japan: भूकंप के झटकों से आए दिन धरती हिल रही है। आज सुबह जापान में शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन जापान की सरकार ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि इतनी तीव्रता वाले भूकंप आपदा का कारण बन सकते हैं।

Earthquake Tremors | Earthquake Jolts | Earthquake

भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती को नुकसान उठाना पड़ा है।

Earthquake in Japan: जबरदस्त भूकंप से आज जापान की धरती हिल गई। जापान के होक्काइडो तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि गुरुवार (19 जून) को जापान के होक्काइडो इलाके में नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 42.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 146.4 डिग्री पूर्वी देशांतर में मिला। हालांकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन भूकंप के जोरदार झटके लगने से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी

वहीं संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बीते दिन भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.9 रही थी। 18 जून दिन बुधवार को नेमुरो से लगभग 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 14.9 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था। बता दें कि जापान में भूकंप या सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की चर्चा है। इसलिए जापान की सरकार ने और भूकंप वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को आदेश है कि वे किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। बता दें कि साल 2011 में 9 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे आई सुनामी से जापान में 15000 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन

भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी आया भूकंप

बता दें कि बीती रात भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी और भूकंप का केंद्र पश्चिमी केमांग इलाके में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की दोपहर को भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 रही थी। हालांकि दोनों भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली, लेकिन प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ