Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और उत्तर-पश्चिमी सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 34,000 से अधिक हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों देशें में मृतकों की संख्या 34,179 हो गई है।
तुर्की आपातकालीन समन्वय केंद्र SAKOM ने कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या 29,605 तक पहुंच गई है। वहीं, सीरिया में मरने वालों की संख्या 4,574 होने की पुष्टि हुई है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने आशंका जताई है KF भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई होगी।
और पढ़िए –चीन में दिखी UFO जैसी चीज, मार गिराने की तैयारी में सेना
युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि दोनों देशों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। संगठन ने रविवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ को उम्मीद है कि टेड्रोस और डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम मानवीय सहायता विमान से 290,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की ट्रॉमा इमरजेंसी और सर्जिकल किट लेकर शनिवार को अलेप्पो पहुंची।
और पढ़िए –भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्की और सीरिया को राहत के साथ सातवां विमान भेजा
WHO का दावा- अब तक 2.6 करोड़ लोग प्रभावित
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि भूकंप से लगभग 2.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। कहा कि दोनों देशों में तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों के लिए करीब 42.8 मिलियन डॉलर की जरूरत है। तुर्की की आपदा एजेंसी के मुताबिक, अलग-अलग संगठनों के करीब 32,000 से अधिक लोग रेस्क्यू में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
11 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
13 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
16 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
19 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
19 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines