चीन में दिखी UFO जैसी चीज, मार गिराने की तैयारी में सेना
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
UFO in china: चीन में रविवार को आसमान में अज्ञात वस्तु दिखने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि (UFO) जैसी चीज आसमान में जाती दिखाई दी गई। घटना के सामने आने के बाद चीनी वायु सेना अलर्ट मोड में आ गई है। सेना अब इस ऑब्जेक्ट को मार गिराने की तैयारी कर रही है।
हालांकि चीन से इस बारे में कोई आधिरकारिक बयान नहीं आया है। चीनी सेना के अधिकारी इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं कर रहे हैं। आसामान में क्या दिखा, वह कितना बड़ा है इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक यह यूपएफओ जैसी दिखने वाली चीन के शेडोंग प्रांत के तटीय शहर रिझाओं में देखी गई है।
Now, unidentified object spotted flying near China, authorities to shoot it down
Read @ANI Story | https://t.co/icoWJHIE7p#Qingdao #China #Unidentifiedobject #US #Canada pic.twitter.com/mvSHWBUOnQ
— ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2023
बता दें इससे पहले अमेरिका और कनाडा आसामान में यूएफओ देखने की घटना सामने आई थी। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इस बेलनाकार वस्तु को मार गिराया था। कनाडा में शनिवार को उत्तर-पश्चिम कनाडा के युकोन क्षेत्र में अज्ञात वस्तू को नष्ट किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: