Earthquake: पापुआ न्यू गिनी के फिनशाफेन में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
Edited By Gyanendra Sharma

Earthquake
Edited By Gyanendra Sharma

Earthquake
Earthquake: तिब्बत और ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित पापुआ न्यू गिनी के फिनशाफेन में भूकंप आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। ये भूकंप पापुआ न्यू गिनी के फिनशफेन से 33 किमी उत्तर पश्चिम में आया।
सोमवार को भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया था। उत्तर-पश्चिमी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया।
यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप क्षेत्र में नरम जमीन के ढीले होने से क्षेत्र में समुदायों को नुकसान होने की संभावना है, हालांकि यह क्षेत्र बहुत कम आबादी वाला है। सीस्मोलॉजी एजेंसी ने कहा कि इस तरह के ढीलेपन, जिसे द्रवीकरण के रूप में जाना जाता है, जमीन के पर्याप्त धंसने और क्षैतिज फिसलने का कारण बन सकता है और इसके परिणामस्वरूप बड़ी क्षति हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: