दुबई की शहजादी शेख माहरा कौन? इंस्टाग्राम पर पति को दिया तीन तलाक, बताई ये वजह

Dubai Princess Sheikha Mahra: दुबई किंग की बेटी शेख माहरा बिंत मोहम्मद बिल राशिद अल मखतूम ने अपने पति से अलग होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर तलाक का ऐलान किया है। तलाक के पीछे अलग ही वजह सामने आई है। शेख माहरा कुछ दिन पहले ही एक बेटी की मां बनी थीं।

Dubai Princess Sheikha Mahra bint Mohammed bin Rashid Al Maktoum Triple Talaq case

Dubai Princess Sheikha Mahra bint Mohammed bin Rashid Al Maktoum Triple Talaq case-Photo X

Dubai Princess Sheikha Mahra Triple Talaq: दुबई के शासक की बेटी शेख माहरा बिंत मोहम्मद बिल राशिद अल मखतूम ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर 3 तलाक दे दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं। 2 महीने पहले ही शेख माहरा ने एक बेटी को जन्म दिया था। पिछले साल 27 मई को शेख माहरा ने कारोबारी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम से विवाह रचाया था। उनके तलाक के ऐलान के बाद हर कोई हैरान है।

1994 में जन्मीं माहरा ने दुबई के एमबीआर स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से ग्रेजुएट की है। शेख माहरा का खुद का बिजनेस है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस्लामिक दुनिया में उनकी चर्चा होती रहती है। अब शहजादी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है ‘प्रिय पति, आप अपने दूसरे साथियों के साथ व्यस्त हैं। इसलिए मैं आपसे अलग हो रही हूं। आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।’ इस दौरान माहरा ने उनकी पूर्व पत्नी का जिक्र भी किया है। माहरा ने अपने पति के साथ जितने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे, वे सभी डिलीट कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पति की दूसरी पत्नियों में रुचि के चलते वे नाराज थीं। इसी कारण उन्होंने तलाक दिया है।

कुछ दिन पहले दिया था बेटी को जन्म

मई 2024 में माहरा ने बेटी को जन्म दिया था। दुबई में बेटी के जन्म के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो डाल अस्पताल और स्टाफ का धन्यवाद किया था। बेटी को सीने से लगा शहजादी ने फोटो शेयर किए थे। उनके बगल में पति शेख माना दिखे थे। निकाह के 5 माह बाद ही शहजादी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

लिखा था कि वे लोग 3 होने वाले हैं। अब यह सभी फोटो भी डिलीट कर दिए गए हैं। शेख माहरा के पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम दुबई के शासक हैं। वे यूएई के रक्षा मंत्री भी हैं। माहरा उनके 26 बच्चों में से एक हैं, जिनकी मां जोए ग्रिगोराकोस ग्रीस की निवासी हैं। पिता और मां भी अलग हो चुके हैं। वहीं माहरा का अपनी मां से रिश्ता है। कई बार वे उनके साथ फोटो शेयर करती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ