Syria drone attack: सीरिया में एक और ड्रोन अटैक में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ये अटैक होम्स शहर में स्थित मिलिट्री एकेडमी पर किया गया। हमले में 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 14 आम नागरिक बताए जा रहे हैं। हमले से कुछ ही देर पहले रक्षा मंत्री महमूद अब्बास का काफिला निकला था। वे हमले में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हमला ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान हुआ।
यह भी पढ़ें-पार्क के अंदर दिन के उजाले में सेक्स कर रहे थे कपल, पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन चलाकर पकड़ा
रक्षा मंत्री के निकलते ही ड्रोन ने बमबारी और गोलाबारी शुरू कर दी। लोगों को एकदम संभलने का मौका नहीं मिला। जब लोग ग्राउंड में गए थे, तभी अटैक हो गया। लोगों को यह भी पता नहीं लगा कि आखिर कहां से बम आया। धुंए के बीच चारों तरफ शव ही शव बिखरे दिखे। हमले में मारे गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल है। ड्रोन कई तरह के विस्फोटकों से लैस था। हमले में घायल हुए अधिकतर लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
सीरिया की सेना के मुताबिक हमला विरोधी गुट ने किया है, जिसको अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन हासिल है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया पहले ही गृह युद्ध से जूझ रहा है, ऐसे में हमला गंभीर माना जा रहा है। सीरिया के किसी सैन्य ठिकाने पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। सीरिया की सरकार ने कहा है कि हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सीरिया की ओर से भी लगातार विरोधियों के कब्जे वाले इदलिब इलाके पर बमबारी की गई है। राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ सीरिया में 2011 में संघर्ष शुरू हुआ था। जिसके बाद लगातार यहां के हालात खराब हैं। अब तक लाखों लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। हजारों लोगों की जान अब तक जा चुकी है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
38 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
3 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
4 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
7 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
9 hrs agoLIVE: हम लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे- शिवराज सिंह
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines