Donald Trump Volodymyr Zelenskyy Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इस मीटिंग के बाद उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जगा दी है। ट्रंप का कहना है कि यह युद्ध अब बहुत लंबा खिंच चुका है और लाखों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब इसे खत्म करने का ‘एक अच्छा मौका’ है। उन्होंने दावा किया कि न सिर्फ वे और जेलेंस्की बल्कि रूस भी इस युद्ध का अंत चाहता है।
हो सकती है त्रिपक्षीय मीटिंग
जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि अनगिनत लोगों की हत्या रोकने की जरूरत है। वे कहते हैं कि यदि आगे बातचीत सही रहती है तो हम त्रिपक्षीय बैठक कर सकते है। इसमें तीनों देश अमेरिका, रूस और यूक्रेन साथ मीटिंग कर सकते हैं। दरअसल, ट्रंप का मानना है कि युद्ध पिछले चार सालों से चल रहा है और कई लोग अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं। बहुत से सैनिक, वो भी दोनों तरफ के हमने खो दिए हैं, जो कि किसी भी देश की सुरक्षा के लिए सही नहीं होता है।
ट्रंप बोले लंबे समय की शांति पर फोकस
मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे, हम सबके साथ काम करेंगे, हम रूस के साथ भी काम कर चुके हैं। ऐसे में हम बताना चाहेंगे कि अगर शांति चाहिए तो लंबे समय की शांति बनी रहे तो बेहतर है। यह बहुत लंबे समय तक चलने की बात है। हम 2 साल की शांति की बात नहीं कर रहे हैं। अगर सही बातचीत के साथ बात न की जाए तो हम इस उलझन में फंस जाएंगे।
जेलेंस्की ने क्या कहा?
मीटिंग में जंग खत्म करने को लेकर जेलेंस्की ने कहा है कि वे डिप्लोमैटिक रास्ता निकालने के लिए तैयार है लेकिन जमीनों की अदला-बदली नहीं होने देंगे। जंग के दौरान राष्ट्रपति चुनाव नहीं हो सकते हैं। अमेरिका के हथियार यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अहम है और किसी के पास वैसा एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है। इससे पहले फरवरी में भी ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मुलाकात हुई थी, जब उन्हें खूब फटकार भी पड़ी थी।
मेलानिया ने लिखा ओलेना जेलेंस्का को पत्र
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्की ने एक पत्र लिखा है। इससे पहले मेलोनिया ने भी पुतिन को लेटर लिखकर वहां के संघर्षों और बच्चों के जीवन पर चिंता व्यक्त की थी। ओलेना जेलेंस्की ने मेलोनिया को इस युद्ध को सुलझाने में अपने व्यक्तिगत प्रयासों का धन्यवाद दिया था।
ये भी पढ़ें: ‘हत्याएं रोकनी होंगी, युद्धविराम के लिए तैयार हूं’, ट्रंप के साथ मीटिंग से पहले क्या बोले जेलेंस्की?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines