Donald Trump and Zelensky Ukaraine Latest Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई तीखी बहस अभी भी सुर्खियों में है। अमेरिका दौरे के बाद जेलेंस्की यूरोप पहुंचे। कई यूरोपीय देशों ने जेलेंस्की को समर्थन देने का आश्वासन जताया है। लंदन में आयोजित इस बैठक के दौरान 4 बड़ी बातों पर सहमति बनी है। इसी बीच जेलेंस्की का एक इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप से माफी मांगने के सवाल पर चुप्पी तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
यूरोप में हुई बैठक
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में जेलेंस्की का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें 19 देशों समेत NATO और EU के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान 4 मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी है। बैठक में मौजूद कई देशों ने ट्रंप के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। मगर इसके बावजूद यूक्रेन शांति समझौते (Ukraine Peace Plan) को अमेरिका के साथ भी साझा किया जाएगा। अमेरिका से मदद की अपील की जाएगी।
यह भी पढ़ें- US Moon Mission: क्या है Blue Ghost? जिसने चंद्रमा पर लैंडिग के साथ भेजी पहली तस्वीर
यूक्रेन पीस प्लान 4 प्रमुख बिंदु
1. यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद जारी रहेगी। साथ ही रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाएगा।
2. हर शांति समझौते में यूक्रेन की संप्रभुता का खास ध्यान रखा जाएगा। वहीं शांति समझौते में यूक्रेन की मौजूदगी अनिवार्य होगी।
3. शांति समझौते में इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि भविष्य में रूस फिर से यूक्रेन पर कोई हमला न करे।
4. यूक्रेन की मदद करने के लिए Coalition of the Willing बनाया जाएगा, जो क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करेगा।
ट्रंप से माफी पर क्या बोले जेलेंस्की
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या वो ट्रंप से माफी मांगेंगे? इस पर जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों की बहुत इज्जत करते हैं। अमेरिका ने बुरे वक्त में हमारा साथ दिया। मगर मैंने कोई गलती नहीं की है, इसलिए मैं माफी भी नहीं मांगूगा। जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अमेरिका का शुक्रगुजार हूं और उम्मीद करता हूं कि अमेरिका यूक्रेन की मदद जारी रखेगा।
यह भी पढ़ें- European Leaders Summit: ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन सीजफायर पर सहमत, स्टार्मर ने 2 बिलियन डॉलर की सहायता का किया ऐलान
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
7 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
13 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
20 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
23 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines