चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका दौरे पर वाशिंगटन पहुंचे हैं. उनके स्वागत के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पत्नी संग रनवे पर पहुंचे थे. जिनपिंग का विमान मैरीलैंड स्थित मिलिट्री एयरबेस ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ उतरा. उनकी अगवानी के दौरान रनवे पर एक हैरान कर देने वाला पल कैमरे में कैद हो गया. डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त शी जिनपिंग के साथ खड़े थे और अमेरिकी राष्ट्रगान बज रहा था. तभी अमेरिकी वायुसेना के दो बी-1 लांसर बमवर्षक विमान कान फाड़ देने वाली गर्जना के साथ ठीक ऊपर से गुजरे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकदम से सिहर उठे और असहज होकर चौंक गए. वहीं, ठीक उनके बगल में खड़े चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूरी तरह शांत दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
जब सहम गए ट्रंप
यह वाकया उस वक्त हुआ जब रनवे पर जिनपिंग के औपचारिक स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रगान की धुन बज रही थी. चीनी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अमेरिकी वायुसेना ने इस फ्लाईपास्ट की प्लानिंग की थी. जैसे ही दो B-1 सुपरसोनिक बॉम्बर बेहद कम ऊंचाई से तेज आवाज के साथ गुजरे, ट्रंप अचानक उसकी गूंज से चौंक पड़े और उनके चेहरे पर सिहरन साफ दिखाई दी. दूसरी ओर, शी जिनपिंग के चेहरे पर कोई भाव नहीं बदला और वे बिल्कुल स्थिर खड़े रहे.
1962 के बाद पहली बार ऐसा स्वागत
शी जिनपिंग एक दशक से अधिक समय में अपने पहले वाशिंगटन दौरे पर पहुंचे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद एयरबेस पर जाकर उनकी अगवानी की. 1962 के बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी विदेशी नेता का सीधे एयरपोर्ट पर स्वागत किया है. साल 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था.
यह भी पढ़ें : US पहुंचे शी जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप ने एयरपोर्ट पर की अगवानी; आज दोनों में होगी ‘महावार्ता’
जिनपिंग के स्वागत समारोह में 100 फीट लंबा लाल कालीन बिछाया गया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का विमान से उतरते ही स्वागत किया. उनके स्वागत में अमेरिकी वायुसेना के बैंड और तोपों की सलामी के साथ औपचारिक परेड हुई.
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
2 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
11 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
16 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
18 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
23 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines