US पहुंचे शी जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप ने एयरपोर्ट पर की अगवानी; आज दोनों में होगी 'महावार्ता'

अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे चीनी राष्ट्रपति का स्वागत तोपों की सलामी और अमेरिकी सैन्य बैंड की धुनों के साथ हुआ. ट्रंप और शी जिनपिंग ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की.

US, China, Donald Trump, Xi Jinping, XI Jinping US visit, AI, Taiwan, Iran

जिनपिंग के स्वागत के लिए वाशिंगटन में भव्य स्वागत किया गया. (Image - ANI Vidoe Screenshot)

विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को तीन दिन के दौरे पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर पहुंचकर शी जिनपिंग की अगवानी की. करीब एक दशक के बाद कोई चीनी राष्ट्रपति अमेरिकी दौरे पर गया है. जिनपिंग के स्वागत के लिए वाशिंगटन में भव्य स्वागत किया गया. शी जिनपिंग का विमान मैरीलैंड स्थित मिलिट्री एयरबेस ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर लैंड किया था.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत करने पहुंचे थे. 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पोप फ्रांसिस का स्वागत किया था. उसके बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने रनवे पर खुद जाकर किसी विदेशी नेता की अगवानी की है.

Advertisment

तोपों की सलामी और B-1 बॉम्बर का फ्लाईपास्ट

अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे चीनी राष्ट्रपति का स्वागत तोपों की सलामी और अमेरिकी सैन्य बैंड की धुनों के साथ हुआ. ट्रंप और शी जिनपिंग ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की. स्वागत समारोह के दौरान ऊपर से एक अमेरिकी बी-1 (B-1) बॉम्बर विमान भी गुजरा. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों नेता अलग-अलग काफिलों में रवाना हुए.

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, वॉशिंगटन पहुंचते ही शी जिनपिंग ने लिखित बयान में कहा कि चीन और अमेरिका को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी होने के बजाय साझेदार बनना चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि अगर दोनों देश मिलकर काम करें तो यह दौरा बेहद सार्थक साबित होगा.

आज होगी महामुलाकात

ट्रंप और जिनपिंग के बीच गुरुवार को औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता होगी. वार्ता में व्यापार घाटा, तकनीक और सेमीकंडक्टर पर बैन, ताइवान का तनाव, मिडिल ईस्ट क्राइसिस और ड्रग तस्करी पर रोक जैसे मुद्दे पर बातचीत हो सकती है. इसके अलावा दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी चर्चा कर सकते हैं. हालांकि, लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बीच किसी बहुत बड़े समझौते की उम्मीद कम ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ