अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी करीबी ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. जी हां, ट्रंप की करीबी कोई और नहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट हैं, जो ट्रंप सरकार की ओर से मीडिया में बयान जारी करती हैं, लेकिन अब उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वे अपने परिवार को समय देना चाहती हैं. पद छोड़ने का ऐलान करते हुए कैरोलिना ने कहा कि ट्रंप सरकार में 18 महीने तक काम करना बेहद यादगार अनुभव रहा, लेकिन सिर्फ पद छोड़ रही हूं, पार्टी नहीं छोड़ रही. कैरोलिना रिपब्लिकन पार्टी से बतौर सलाहकार जुड़ी रहेंगी. कैरोलिना ने राष्ट्रपति ट्रंप को इस्तीफा दे दिया है और अगस्त के आखिरी हफ्ते में जिम्मेदारियों से रिलीव हो जाएंगी.
प्रेस सेक्रेटरी बनने वाली सबसे कम उम्र की नेता
बता दें कैरोलिना लेविट अमेरिका की ट्रंप सरकार की प्रवक्ता हैं. वे अमेरिका में वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बतौार प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त हैं. मात्र 28 वर्ष की उम्र में प्रेस सेक्रेटरी बनने वाली कैरोलिना सबसे कम उम्र की राजनेता हैं. कैरोलिना लेविट राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी लोगों की सूची में शामिल हैं और राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में जनवरी 2025 में कैरोलिना ने पद की शपथ ग्रहण की थी. कैरोलिना ने साल 2023 में अपने से 32 साल बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन निकोलस रिकियो से शादी की थी और दोनों का एक बेटा है. बेटे की देखभाल करने और पति को समय देने के लिए कैरोलिना ने पद छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि ड्यूटी पर रहते हुए वे घर तक नहीं जा पातीं.
2017 में व्हाइट हाउस से बतौर इंटर्न जुड़ी थीं
बता दैं कि अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में रोमन कैथोलिक परिवार में 24 अगस्त 1997 को कैरोलिना का जन्म हुआ था. 2019 में कैरोलिना ने कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की. कॉलेज में उन्होंने ब्राडकास्टिंग क्लब खोला, फिर 2017 में राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में कैरोलिना व्हाइट हाउस के प्रेस ऑफिस में इंटर्न बनी. 2020 के चुनाव में जब ट्रंप की हार हुई तो उन्होंने न्यूयॉर्क की रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक के लिए कम्युनिकेशन डायरेक्ट के पद पर काम किया. 2020 में ही कैरोलिना ने न्यू हैम्पशायर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में हिस्सा लिया, लेकिन डेमोक्रेट क्रिस से वे हार गईं, लेकिन उन्होंने स्पीकिंग और मीडिया मैनेजमेंट सीखा.
कैरोलिना ने चुनाव लड़ा था लेकिन हार गईं
कैरोलिना ने साल 2022 में न्यू हैम्पशायर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं. साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप जीते तो कैरोलिना को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनाया गया. इससे पहले वह 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान में बतौर राष्ट्रीय प्रेस सचिव शामिल हुई थीं. राष्ट्रपति ट्रंप अकसर कैरोलिना की तारीफ करते हैं. एक बार उन्होंने कैरोलिना की तारीफ में कहा था कि वह स्टार हैं. बेहतरीन शख्स हैं. अब तक अमेरिका को ऐसी प्रेस सेक्रेटरी नहीं मिली. उनका चेहरा और दिमाग बेमिसाल है. जब कैरोलिना बोलती हैं तो उनके होंठ मशीन गन की तरह वार करते हैं.
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 hr agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
3 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
8 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
10 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
12 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
14 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
14 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
16 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines