---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘यूरोप मेरा मित्र है, लेकिन….’, ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर फिर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने यूरोप को भी साफ चेतावनी दी है कि रूस से तेल न खरीदा जाए। ट्रंप का मानना है कि इससे मास्को का फाइनेंस खत्म हो जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने मंगलवार को यूरोप को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह यूक्रेन में संघर्ष के प्रयासों के लिए रूस की राजधानी मास्को की फाइनेंस को रोकने के लिए रूसी तेल की खरीद को तुरंत रोक दें। कहा कि यूरोप मेरा मित्र है, लेकिन यूरोप रूस से तेल खरीद रहा है। मैं नहीं चाहता कि वे तेल खरीदें। और वे जो प्रतिबंध लगा रहे हैं, वे पर्याप्त कड़े नहीं हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौता करना चाहिए। कहा कि उन्हें (जेलेंस्की) आगे बढ़ना होगा और समझौता करना होगा। जेलेंस्की को समझौता करना होगा और यूरोप को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। वे बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा।

---विज्ञापन---

ट्रंप दबाव डाल रहे हैं?

पत्रकारों ने जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि क्या वे (ट्रंप) यूरोप और नाटो देशों पर इन आयातों को रोकने के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो ट्रंप ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि वो मानते हूं, लेकिन समस्या यह है। कहा कि आप समस्या जानते हैं। वे रूसी तेल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहता कि वे देश रूसी तेल खरीदें, और उन्हें तुरंत इसे रोकना होगा। यह हमारे लिए उचित नहीं है। वे रूसी तेल खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘यूरोप मेरा मित्र है, लेकिन….’, ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर दी चेतावनी

---विज्ञापन---

जेलेंस्की और पुतिन के बीच बताई जबरदस्त नफरत

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसा युद्ध जो कभी नहीं होना चाहिए था। इसके लिए उन्होंने संघर्ष में शामिल दोनों देशों के नेताओं के बीच गहरी दुश्मनी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि देश संकट में है। लेकिन मैं इसे रोककर रहूंगा। मैंने 8 महीनों में 7 युद्ध रोके हैं। कहा कि मुझे लगा था कि यह सबसे आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। जेलेंस्की और पुतिन के बीच जबरदस्त नफरत है। लेकिन हम इसे रोककर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘अगर हम सुप्रीम कोर्ट में जीत जाते हैं तो…,’ टैरिफ केस पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

---विज्ञापन---

‘मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं’

हाल ही में ट्रंप ने नाटो और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया था। ट्रंप ने कहा कि वे काम नहीं कर रहे हैं। नाटो को एकजुट होना होगा। यूरोप को एकजुट होना होगा। कहा कि मैं प्रतिबंध लगाने को तैयार हूं, लेकिन उन्हें मेरे कदमों के अनुरूप अपने प्रतिबंध और कड़े करने होंगे। कहा कि स्पष्ट जब तक नाटो आगे नहीं बढ़ता, आप आगे नहीं बढ़ेंगे। मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन उन्हें ऐसा करना होगा। लेकिन अभी वे बातें तो कर रहे हैं, लेकिन कर नहीं रहे हैं।

First published on: Sep 17, 2025 07:43 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola