Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन दक्षिण कोरिया और जापान से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, यह 1 अगस्त से प्रभावी होगा। इसके अलावा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नॉमिनेट किया है। उन्होंने ट्रंप से कहा कि ‘इसके आप हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।’
नेतन्याहू ने भेजा लेटर
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। उन्होंने ट्रंप से कहा कि ‘मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र देना चाहता हूं। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिसके आप हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।’ नेतन्याहू ने अपना लिखा पत्र ट्रंप को दिया।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने
ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान पर बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच चली टेंशन पर कहा कि ‘हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, इनमें से बहुत बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी। हमने व्यापार को लेकर उसे रोका है।’ उन्होंने कहा कि ‘हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा था कि अगर आप लड़ने वाले हैं, तो हम आपके साथ कोई सौदा नहीं करेंगे। वे शायद परमाणु हथियार बनाने के चरण में थे। इसे रोकना वाकई महत्वपूर्ण था।’
इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘हम (यूक्रेन को) कुछ और हथियार भेजने जा रहे हैं। उन्हें खुद की रक्षा करने में सक्षम होना होगा। उन्हें बहुत बुरी तरह से नुकसान हो रहा है। इस जंग में बहुत से लोग मर रहे हैं।’
ये भी पढ़ें: कौन थे रोमन स्टारोवॉयट? मंत्री को पुतिन ने किया बर्खास्त तो खुद को मार ली गोली
संबंधित खबरें
'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
44 mins ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
5 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
5 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
5 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
16 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines