स्टीफन मिरान कौन? डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के पीछे जिनका दिमाग

22 दिसंबर 2024 को स्टीफन मिरान को डोनाल्ड ट्रंप ने शक्तिशाली आर्थिक सलाहकार परिषद (CEA) का प्रमुख चुना गया। वह राष्ट्रपति की टैरिफ-भारी व्यापार नीति के सबसे मुखर रक्षकों में से एक बनकर उभरे हैं।

Donald Trump tariffs policies
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ वाले फैसले को पलट दिया है। दरअसल, उन्होंने बीते दिन 75 से ज्यादा देशों पर लगाए गए टैरिफ पर रोक लगा दी है। रेसिप्रोकल टैरिफ पर लगाई गई रोक 90 दिनों तक लागू रहेगी, लेकिन रोक का यह फैसला चीन पर लागू नहीं होगा, बल्कि चीन को अब और ज्यादा टैरिफ देना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह टैरिफ उनके प्रमुख आर्थिक सलाहकार स्टीफन मिरान के विचारों पर आधारित है। उनका दिमाग ही टैरिफ की इस पॉलिसी के पीछे है। स्टीफन मिरान के बारे में सब कुछ यहां पढ़िए।

कौन हैं स्टीफन मिरान?

स्टीफन मिरान ट्रंप के प्रमुख आर्थिक सलाहकार हैं। मीरान ने 2005 में बोस्टन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र और गणित में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने 2010 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की, जहां वे मार्टिन फेल्डस्टीन (अमेरिकी अर्थशास्त्री) के स्टूडेंट रहे, मार्टिन फेल्डस्टीन 1980 के दशक में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन प्रशासन के दौरान CEA की अध्यक्षता करने वाले थे। स्टीफन ने वैश्विक व्यापार प्रणाली को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। 22 दिसंबर 2024 को स्टीफन मिरान को डोनाल्ड ट्रंप ने शक्तिशाली आर्थिक सलाहकार परिषद (CEA) का प्रमुख चुना।

Advertisment

नवंबर 2024 में हडसन बे कैपिटल में रहते हुए मिरान ने 41-पेज की वैश्विक व्यापार प्रणाली के पुनर्गठन के लिए एक गाइड तैयार की थी। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका को फायदा पहुंचाने के लिए वैश्विक व्यापार और फाइनेंशियल सिस्टम को समायोजित करने की रूपरेखा बताई गई थी।

अन्य दो लोग भी रहे शामिल

इस नीति में आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष स्टीफन मिरान के अलावा दो लोग और शामिल थे, जिसमें पियरे यारेड और किम रूहल का नाम शामिल है। यह सदस्य के रूप में काम करते हैं। ये अधिकारी आर्थिक स्थिति का विश्लेषण कर अपनी सिफारिशें राष्ट्रपति को भेजने का काम करते हैं। यही वो तीनों लोग हैं, जिन पर ट्रंप ने भरोसा किया है। आपको बता दें कि देश के अंदर और बाहर उनके फैसले का विरोध किया जा रहा है, इसके बावजूद भी ट्रंप इनकी सलाह पर कायम हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ