हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Donald Trump Tariffs: 'अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं…', ट्रंप ने भारत को दी धमकी, बोले- बहुत कुछ देखने को मिलेगा

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर बार-बार चेतावनियां दे रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने भारत को लेकर चेतावनी दी है जिसमें उन्होंने भारत पर टैरिफ के अलावा भी कई पाबंदियां लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Donald Trump Tariffs: अमेरिका आज से भारत समेत कई देशों में नई टैरिफ दरें लागू करने जा रहा है। भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अन्य कई पाबंदियां लगाने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ‘टैरिफ के अलावा भारत को दूसरी कुछ पाबंदियों के लिए भी चुना गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो कुछ ही समय हुआ है, आने वाले समय में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

बहुत कुछ देखने को मिलेगा- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को नई चेतावनी व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से ये सवाल पूछा गया कि रूस से तेल तो दूसरे देश भी खरीद रहे हैं तो फिर भारत पर ही उनका इतना फोकस क्यों है? इस पर ट्रंप ने कहा कि ‘अभी तो केवल 8 घंटे ही हुए हैं। नई पाबंदियों के साथ आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। देखते हैं आने वाले समय में क्या कुछ होता है।’

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

विज्ञापन

चीन पर भी लगेंगी पाबंदियां

बीते दिनों ये भी सवाल उठा कि ट्रंप केवल भारत पर तेल खरीदने पर सवाल क्यों उठा रहे हैं जबकि चीन भारत से ज्यादा मात्रा में रूस से तेल खरीदता है। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर भी संकेत दिए कि उस पर भी हम टैरिफ के अलावा भारत की तरह ही पाबंदियां लगा सकते हैं। दरअसल, ट्रंप का भारत के रूस से तेल खरीदने पर कहना है कि उनका ये बिजनेस किसी न किसी तरह से अमेरिका के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।

भारत को देना होगा 50 फीसदी टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भारत पर 24 फीसदी टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने फिर से 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एक आदेश पर साइन किए हैं। अब 7 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू किया जाएगा। वहीं, बाकी का 25 फीसदी 21 दिन बाद लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे चीन और जापान, ट्रंप के टैरिफ का मिलेगा करार जवाब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola