Donald Trump के लिए बुरी खबर, दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा अमेरिका, नई रिपोर्ट में खुलासा

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका गंभीर मंदी की कगार पर है और देश की एक-तिहाई अर्थव्यवस्था पहले से ही संकट से जूझ रही है। मूडीज़ एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने चेतावनी दी है कि कई राज्य पहले से मंदी में हैं या निकट भविष्य में इसकी चपेट में आ सकते हैं। सरकारी नौकरियों में कटौती और धीमी विकास दर के चलते डीसी जैसे क्षेत्र अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो सोर्स- White House)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ लगाए हैं। इसके जरिए वे दूसरों को भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें एक बड़ा झटका लगा है, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट में अमेरिका को गंभीर मंदी की कगार पर बताया गया है।

मूडीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका गंभीर मंदी के कगार पर पहुंच गया है और इसकी अर्थव्यवस्था का एक तिहाई हिस्सा पहले से ही संकट से जूझ रहा है। यह रिपोर्ट न केवल ट्रंप के लिए बल्कि पूरे अमेरिका के लिए बुरी खबर मानी जा रही है।

मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने मंदी के खतरे पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी जीडीपी में लगभग एक-तिहाई का योगदान देने वाले राज्य पहले से ही मंदी की चपेट में हैं या उनके मंदी की चपेट में आने का खतरा है। उन्होंने कहा कि एक-तिहाई राज्य अभी भी मंदी की चपेट में हैं। इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने कहा था कि अमेरिका मंदी की कगार पर है। वह अब इसको लेकर अधिक विस्तृत रूप से चेतावनी दे रहे हैं।

मार्क जांडी ने आगे कहा, “मंदी का सामना करने वाले राज्य पूरे देश में फैले हुए हैं, लेकिन सरकारी नौकरियों में कटौती के कारण डीसी सबसे अधिक प्रभावित है। दक्षिण के राज्य आम तौर पर सबसे मजबूत हैं लेकिन उनकी वृद्धि धीमी हो रही है। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क को मिलाकर अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद में इनका 5वां हिस्सा है, ये अपनी स्थिति पर टिके हुए हैं और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मंदी से बचाने के लिए इनकी स्थिरता भी बेहद जरूरी है।”

बता दें अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया गया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है और रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही ट्रंप लगातार भारत पर टैरिफ लगाए रखने को लेकर अड़े हुए हैं। दरअसल ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और वह चाहते थे कि भारत रूस के साथ तेल का कारोबार बंद कर दे लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया तो जुर्माने के तौर पर 25 प्रतिशत टैरिफ और लगा दिया। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ