'अमेरिका के खिलाफ हो रही साजिश', चीन की विक्ट्री परेड पर ट्रंप ने साधा निशाना

Donald Trump reaction on China Victory Parade: बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर भव्य परेड आयोजित की गई थी। इस दौरान राष्ट्रपति Xi Jinping ने कहा कि चीन को कोई नहीं रोक सकता। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता साझा लाभ या हानि वाले विकल्पों के बीच खड़ी है।

Donald Trump, China Victory Parade,Xi Jinping, Vladimir Putin, Kim Jong Un, Anti-US conspiracy, Beijing military parade, World War II anniversary, China-Russia-North Korea alliance, Geopolitical tensions, Military display, US-China relations, Ukraine war, Global diplomacy, Tiananmen Square, चीन-रूस संबंध,अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध

शी जिनपिंग, किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन

Donald Trump Reaction to China Victory Parade Accuses Xi Jinping, Putin, and Kim Jong Un of Anti-US Conspiracy: चीन की विक्ट्री परेड पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निशाना साधा है। उन्होंने बीजिंग में हुई इस परेड में चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ मौजूद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता Kim Jong Un और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अमेरिका के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दरअसल, चीन का सैन्य परेड पश्चिमी देशों के खिलाफ एकता व ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है। ऐसे में ट्रंप ने तीनों नेताओं के बीच हुई बैठक को अमेरिका विरोधी गठजोड़ बताया है। वहीं, युक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चीन, रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक संबंधों को लेकर पश्चिमी जगत में चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति Xi Jinping ने दिया ये बड़ा बयान, बोले- चीन को कोई नहीं रोक सकता

जानकारी के अनुसार बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर भव्य परेड आयोजित की गई थी। परेड की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति Xi Jinping ने कहा कि चीन को कोई नहीं रोक सकता। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता एक बार फिर शांति या युद्ध , संवाद या टकराव और साझा लाभ या हानि वाले विकल्पों के बीच खड़ी है। बता दें इस परेड को देखने के लिए विशेष तौर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता kim jong un मौजूद रहे।

क्या दुनिया के तीनों दिग्गज नेताओं को देख बौखला गए ट्रंप?

ट्रंप ने कहा कि चीन याद रखे की उसकी आजादी के लिए अमेरिकियों ने भी बलिदान दिया है। ट्रंप ने अपने बयान में किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। आगे उन्होंने अपने बयान में चीन को विक्ट्री परेड के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन

26 देशों के नेताओं ने की शिरकत, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

जानकारी के अनुसार चीन ने अपनी विक्ट्री परेड में अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में सैनिक, करीब 100 फाइटर जेट्स और मिसाइलें प्रदर्शित की गईं। बता दें इस परेड में रूस, नॉर्थ कोरिया, समेत दुनिया के तकरीबन 26 से अधिक देशों के नेताओं ने शिरकत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ