'डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीब हैं PM मोदी', भारत-अमेरिका संबंधों पर व्हाइट हाउस से आया बयान

US India Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस ने प्रधामनंत्री मोदी और अमेरिका-भारत के संबंधों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताया और प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप का सबसे अच्छा, बड़ा और खास दोस्त बताया.

Donald Trump | PM Modi | US India Relations

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ मजबूत दोस्ती रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

US India Relations: भारत और अमेरिका के संबंधों पर व्हाइट हाउस की ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहती हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर बहुत गंभीर हैं. वे संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. वे भारत के प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर उनकी बातें करते हैं, उनसे भी बात करते हैं. कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री से सीधे बात की थी, जब उन्होंने व्हाइट हाउस में भारतीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई थी.

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिकी नागिरकों की बढ़ी मुश्किलें, घरों का बिगड़ा बजट, आर्थिक तंगी झेल रहे लोग

Advertisment

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर चल रही चर्चा

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहती हैं कि भारत में अमेरिका के बेहतरीन राजदूत सर्जियो गोर हैं और उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार टीम नई दिल्ली के साथ में ट्रेड डील पर बहुत गंभीर चर्चा कर रही है. भारत-अमेरिका की साझेदारी राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीब है और उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. बेशक टैरिफ और रूस से तेल व्यापार को लेकर भारत-अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप भारत को लेकर पॉजिटिव हैं और भारत के साथ बेहद अच्छे संबंध बनाए रखने के पक्ष में हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जल्द मुलाकात होने की इच्छा जताई है.

भारत कर चुका रूस से तेल व्यापार में कटौती

बता दें कि व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी तब आई, जब दावा किया जा रहा है कि भारत ने रूस से तेल व्यापार में कटौती कर दी है. यह टिप्पणी अक्टूबर महीने में राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा दिए गए उस बयानों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से कच्चे तेल के आयात पर अंकुश लगाएगा या व्यापार बंद कर देगा. वहीं इस महीने की शुरुआत में, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया जारी करते हुए दोहराया कि देश का रूस से तेल व्यापार राष्ट्रीय हित के लिए जरूरी हैं और प्रधामनंत्री मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से कोई बात नहीं हुई.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ