अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को लेकर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए अपने बयान में उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को 'अजीबोगरीब' और 'अटपटा' करार देते हुए कहा कि वे समझौते के लिए 'गिड़गिड़ा' रहे हैं. ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर ड्रोन-मिसाइल हमलों का दावा किया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में उछाल आ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और विचित्र हैं. वे सैन्य रूप से पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, वापसी की कोई गुंजाइश नहीं बची, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वे 'हमारे प्रस्ताव को देख' रहे हैं. यह गलत है! उन्हें जल्द गंभीर होना चाहिए, वरना बहुत देर हो जाएगी. एक बार मामला हाथ से निकला तो पीछे हटना असंभव होगा और परिणाम भयावह होंगे.' उनका इशारा ईरान पर अमेरिकी सैन्य श्रेष्ठता की ओर था.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के बंदर अब्बास पर की स्ट्राइक, नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत
---विज्ञापन---
ईरान ने तेज किया ड्रोन-मिसाइल हमला
ईरान की प्रेस टीवी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर 82वीं लहर के ड्रोन-मिसाइल हमले आरंभ कर दिए हैं. ईरान का दावा है कि उसके ये 'रक्षात्मक हमले' हर हाल में जारी रहेंगे. इनसे उत्तरी इराक व सीरिया के अमेरिकी अड्डों तथा इजरायल के गोलन हाइट्स और सीरिया सीमा के निकट सैन्य पोस्टों को नुकसान पहुंचा. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसके चलते वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.
मध्यस्थता पर पाकिस्तान ने दी सफाई
मध्यस्थता के प्रयासों में पाकिस्तान ने खुद को पीछे हटाते हुए कहा कि वह केवल संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा है. विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका-ईरान के बीच प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बातचीत की पुष्टि की, जिसमें अमेरिका ने 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव भेजा है जिसका ईरान अध्ययन कर रहा है. तुर्की व मिस्र भी पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं. ट्रंप ने नाटो देशों पर भी नाराजगी जताई कि ईरान को हराने में उन्होंने कोई योगदान नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में अगले सप्ताह रुक जाएगी जंग? राष्ट्रपति ट्रंप ने सलाहकारों से कही बड़ी बात