हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UNGA में बोलने पहुंचे ट्रंप तो खराब मिला टेलीप्रॉम्पटर, कुछ ऐसा कहा वीडियो हो गया वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बिना टेलीप्रॉम्प्टर के भाषण दिया, क्योंकि मंच पर पहुंचते ही उनका टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया था। ट्रंप ने मज़ाक में कहा, “जो भी इसे चला रहा है, वो बड़ी मुसीबत में है।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोग हंस पड़े। ट्रंप ने कहा कि उन्हें बिना टेलीप्रॉम्प्टर के भी भाषण देने में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर हुआ खराब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. जब संबोधन के लिए डोनाल्ड ट्रंप मंच पर पहुंचे तो उनका टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया. ऐसे में उन्हें बिना टेलीप्रॉम्प्टर के ही स्पीच देनी पड़ी. हालांकि भाषण शुरू होने से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने टेलीप्रॉम्प्टर की खराबी का जिक्र किया और यह भी कहा कि जो भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को हैंडल कर रहा है, वह भारी मुसीबत में पड़ने वाला है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर खराब होने के बाद भी उन्हें बिना टेलीप्रॉम्प्टर के बोलने में कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है. ट्रंप के इतना कहते ही वहां बैठे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर ठहाके लगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी करार दिया है. उन्होंने कहा कि जहां अमेरिका पर उत्सर्जन में कटौती का दबाव है, वहीं दूसरे देश प्रदूषण के हर नियम को तोड़ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को वैश्विक जलवायु नीतियों का बोझ नहीं उठाना चाहिए, जबकि अन्य देश अनियंत्रित औद्योगिक प्रदूषण जारी रखे हुए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘भारत अहम भूमिका निभा सकता है’, दुनिया में चल रहे युद्ध को लेकर जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा बयान

रूस द्वारा नाटो सहयोगियों के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन और क्या अमेरिका सैन्य सहायता उपलब्ध कराएगा? ये सवाल पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि यह परिस्थिति पर निर्भर करता है क्योंकि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक की तैयारी कर रहे थे

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाटो ने मंगलवार को रूस को चेतावनी दी कि वह अपने हवाई क्षेत्र के किसी भी अन्य उल्लंघन के खिलाफ बचाव के लिए सभी साधनों का उपयोग करेगा. इस महीने की शुरुआत में पोलैंड के ऊपर रूसी ड्रोन को मार गिराए गए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola