होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी राहत की खबर दी है. ट्रंप ने मंगलवार को साफ किया कि ईरान ने अमेरिका को यह आश्वासन दिया है कि वह इस जलमार्ग से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर न तो कोई टोल लगाएगा, न ही बीमा शुल्क और न ही किसी दूसरी तरह का कोई टैक्स वसूलेगा.
ट्रंप की सख्त चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा कि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट का उपयोग करने वाले जहाजों पर ‘कोई टोल, कोई इंश्योरेंस फीस और किसी भी प्रकार का कोई अन्य शुल्क नहीं’ होगा. साथ ही ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर यह जानकारी गलत निकली, तो बातचीत तुरंत समाप्त कर दी जाएगी!’
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ था जब ईरान और ओमान के अधिकारियों के बीच समुद्री सेवाओं को लेकर बातचीत हुई थी. इस चर्चा ने अटकलों को जन्म दिया था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट रूट पर टोल लगा सकता है.
यह भी पढ़ें : परमाणु ठिकानों की जांच पर भिड़े अमेरिका-ईरान, ट्रंप ने धमकाया, बात न मानी तो बातचीत बंद
ईरान को पैसा देने की खबरों का खंडन
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान के साथ चल रही बातचीत के हिस्से के रूप में उन्हें पैसा दे रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका द्वारा ईरान को कोई पैसा नहीं दिया गया है, और न ही उनका कोई पैसा उनके लिए रिलीज किया गया है.’
यह भी पढ़ें : ईरान और अमेरिका के 3 बड़े फैसले, तेहरान ने मानी ट्रंप की 2 शर्तें, बदले में हटा तेल बेचने पर लगा प्रतिबंध, पढ़ें अपडेट्स
इसके बजाय, ट्रंप ने साफ किया कि वॉशिंगटन अमेरिकी नियंत्रण में मौजूद ईरान के कुछ फंड को रिलीज करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसका उपयोग केवल अमेरिकी कृषि उत्पादों जैसे मक्का, गेहूं और सोयाबीन की खरीद के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह भोजन ईरान में बेहद जरूरी है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह से अमेरिका द्वारा की जाएगी.
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
10 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
17 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
18 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
18 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines